जापान में जगनबीर बाजवा ने एशियन कैनो मैराथन चैंपियनशिप में जीते दो कांस्य पदक

Summary :

Asian Canoe Marathon Championship : जापान में आयोजित एशियन कैनो मैराथन चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के 20 वर्षीय युवा खिलाड़ी जगनबीर सिंह बाजवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत और पंजाब का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। प्रतियोगिता की 3.4 किलोमीटर और 10 किलोमीटर दोनों स्पर्धाओं में जगनबीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए। जबकि पहले नंबर पर वियतनाम के फाम वान हान, दूसरे नंबर पर जापान के उएदे शितोरा और तीसरे नंबर पर भारत के जगनबीर सिंह बाजवा थे। 20 साल के इस युवा खिलाड़ी के लिए एशियाई स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता…

Asian Canoe Marathon Championship : जापान में आयोजित एशियन कैनो मैराथन चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के 20 वर्षीय युवा खिलाड़ी जगनबीर सिंह बाजवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत और पंजाब का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। प्रतियोगिता की 3.4 किलोमीटर और 10 किलोमीटर दोनों स्पर्धाओं में जगनबीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए। जबकि पहले नंबर पर वियतनाम के फाम वान हान, दूसरे नंबर पर जापान के उएदे शितोरा और तीसरे नंबर पर भारत के जगनबीर सिंह बाजवा थे। 20 साल के इस युवा खिलाड़ी के लिए एशियाई स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दो पदक हासिल करना उसकी प्रतिभा, मेहनत और लगातार किए जा रहे अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है।

बता दें कि जगनबीर ने दोनों स्पर्धाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के बीच अपनी क्षमता साबित की। खास बात यह रही कि वह प्रतियोगिता में कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल थे और इसके बावजूद उन्होंने दोनों स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। लगातार कड़ी मेहनत का मिला परिणाम जगनबीर के प्रदर्शन पर उनके कोच और खुद स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी रविंदर सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे परिवार, पंजाब और देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी उम्र में जगनबीर ने जिस स्तर की उपलब्धि हासिल की है, वह अपने आप में बड़ी बात है।

जगनबीर ने इसके लिए लंबे समय से लगातार कड़ी मेहनत की है- रविंदर सिंह

रविंदर सिंह ने कहा कि जगनबीर ने इसके लिए लंबे समय से लगातार कड़ी मेहनत की है। प्रशिक्षण के दौरान उसकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण लगातार दिखाई देता रहा है। इसी मेहनत का परिणाम अब जापान में एशियन चैंपियनशिप के दौरान दो कांस्य पदकों के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि जगनबीर की यह उपलब्धि केवल उसके लिए ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और पूरे पंजाब के लिए गर्व का विषय है। इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना उसके उज्ज्वल खेल भविष्य की ओर संकेत करता है।

जगनबीर की सफलता के पीछे उसके परिवार का सहयोग- कोच

भारतीय टीम के कोच दीपक कुमार सिंह, जो कैनो मैराथन इंडिया के चेयरमैन ने बधाइ देते हुए कहा कि जगनबीर की सफलता के पीछे उसके परिवार का सहयोग और उसकी अपनी लगातार मेहनत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जगनबीर आने वाले समय में इससे भी बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक हासिल करेगा।
दीपक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में भारतीय टीम का प्रदर्शन भारतीय टीम के कोच दीपक कुमार सिंह, जो कैनो मैराथन इंडिया के चेयरमैन भी हैं, के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने जापान में प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। टीम की तैयारी और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में कोचिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जगनबीर की इस उपलब्धि ने चंडीगढ़ और पंजाब के युवा खिलाड़ियों के लिए भी एक नई प्रेरणा पैदा की है। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर दो पदक जीतकर जगनबीर ने यह साबित किया है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास के दम पर युवा खिलाड़ी विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

वित्त मंत्री ने दी जगनबीर बाजवा को बधाई

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जापान में हुई एशियन कैनो मैराथन चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीतने पर जगनबीर सिंह बाजवा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जगनबीर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश के साथ-साथ पंजाब का नाम भी रोशन किया है। चीमा ने कहा कि इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना अपने आप में गर्व की बात है। खास तौर पर एशियन चैंपियनशिप जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल करना बहुत बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जगनबीर आने वाले समय में भी नई प्रतियोगिताओं में इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और पंजाब का नाम और ऊंचा करेंगे। वित्त मंत्री ने जगनबीर सिंह बाजवा के परिवार के सदस्यों और उनके कोचिंग स्टाफ को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जगनबीर अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई के पात्र हैं। उनकी यह उपलब्धि अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

Sumant Chaudhary