नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के उद्योग नगर में बल्ब बनाने की एक फैक्ट्री में मंगलवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग (डीएफएस) ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अग्निशमन विभाग ने कहा कि उन्हें आग के बारे में सुबह सवा पांच बजे सूचना मिली जिसके बाद मौके पर दमकल की 22 गाड़ियां भेजी गईं।

वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि यह आग भू तल पर लगी और ऊपर की दो मंजिलों तक फैल गई। यह फैक्ट्री कलपुर्जे भी बनाती है। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि उन्होंने आठ बजकर 35 मिनट पर आग पर काबू पा लिया था। अधिकारी ने कहा कि आग के पीछे शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



