लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 – चंडीगढ़ , दादर नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा , लक्क्षदीप , अंडमान और निकोबार आइलैंड

Summary :

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 – चंडीगढ़ , दादर नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा , लक्क्षदीप , Lok Sabha election results 2019 – Chandigarh, Dadar Nagar Haveli, Daman and Diu, Goa,Lakshadweep

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019  – चंडीगढ़ , दादर नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा , लक्क्षदीप , अंडमान और निकोबार आइलैंड 


Live Updates

-चंडीगढ़  : चंडीगढ़ में बीजेपी की किरण खेर ने कांग्रेस के पवन बंसल को हरा दिया (Lok Sabha Election Results 2019) हैं। वर्तमान में यहां किरण खेर सांसद हैं. किरण खेर से पहले यहां से पवन कुमार बंसल कांग्रेस के सांसद रहे हैं। 
– दादर नगर हवेली से निर्दलीय उम्मीदवार देलकर मोहनभाई सांजीभाई ने 9001 
 मतों से भाजपा के पटेल नटुभाई गोमन भाई को हराया 
-दमन और दीव लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार लालूभाई बाबूभाई पटेल ने कांग्रेस के केतन डाहयाभाई पटेल को 9942  मतों से हराया। 
-लक्क्षदीप लोकसभा सीट से नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद फैज़ल पीपी ने कांग्रेस के हमदुल्लाह सईद को 823 मतों से हराया। 
-अंडमान और निकोबार आइलैंड  की लोकसभा सीट से कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा ने भाजपा के विशाल जॉली को 1407 मतों से हराया। 
-गोवा की पणजी विधानसभा सीट बचाने में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विफल रही है। दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की परंपरागत सीट पणजी पर 25 साल बाद भाजपा की हार हुई है। 
पर्रिकर के निधन के बाद खाली हुई सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के अतानासियो मोन्सेरात ऊर्फ बाबुश मोन्सेरात ने भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुनकालेंकर को 1,758 मतों से शिकस्त दी है। मोन्सेरात को 8,748 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी 6,990 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे।
राज्य की शिरोडा विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सुभाष शिरोडकर महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के दीपक धवालिकर को 66 मतों से पराजित करने में कामयाब रहे। 

Ujjwal Jain