नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने पत्रकार उपेन्द्र राय और उनके सहयोगियों के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज कर दिल्ली और नोएडा में उनसे जुड़े परिसरों पर छापेमारी की है। अधिकारियों ने बताया कि राय फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। मुंबई के एक उद्योगपति के खिलाफ आयकर विभाग के मामले से छेड़छाड़ करने और फिरौती के कथित मामले में सीबीआई ने राय को गिरफ्तार किया था।
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने राय और दो अन्य के खिलाफ धन शोधन निवारण कानून ( पीएमएलए ) के तहत मामला दर्ज किया है और सीबीआई की दो प्राथमिकियों पर संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के ग्रेटर कैलाश -1 और पड़ोसी नोएडा शहर में कई परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी जांच करेगी कि क्या पत्रकार ने अवैध तरीके से धन जुटाकर यह संपत्तियां अर्जित की हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



