Aaj Ka Mandi Bhav 20 Nov 2026: फल-सब्जी के रेट में उतार चढ़ाव, देखें प्रमुख शहरों में आज का मंडी भाव

Summary :

फल और सब्जियों के भाव में अलग-अलग मंडियों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं, सोनीपत मंडी में प्याज 4,000 से 5,000 रुपये, आलू 900 से 1,400 रुपये, सेब 4,500 से 8,200 रुपये और गाजर 3,200 से 4,000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है।

देश की प्रमुख मंडी में ट्रक भरकर थोक में फल-सब्जी की खरीददारी होती है और कुछ मंडियों में फल और सब्जियों के दाम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मंडी में किसानों, व्यापारियों द्वारा थोक में खरीददारी होती है और दिल्ली की आजादपुर मंडी, पंजाब की अजनाला मंडी और हरियाणा की सोनीपत मंडी में आलू, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च जैसी सब्जियों के साथ सेब, केला और अनार जैसे फलों के भाव भी अलग-अलग हैं।

अगर आप भी थोक में फल-सब्जी खरीदना चाहते है तो ऐसे में किसानों, व्यापारियों और आम लोगों के लिए मंडी के ताजा भाव जानना जरूरी है, जिससे वे खरीदारी और बिक्री से पहले सही जानकारी मिल सकें। आइए जानते हैं कि आज 19 नंवबर 2026 को इन प्रमुख मंडियों में फल और सब्जियों के न्यूनतम और अधिकतम दाम क्या हैं।

हरियाणा सोनीपत मंडी में आज सब्जी-फल का भाव प्रति क्विंटल

फल/सब्जी न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)
प्याज 4,000 5,000
आलू (देसी) 900 1,400
खीरा 2,000 2,500
मूली 600 1,100
पालक 1,000 1,500
सेब 4,500 8,200
संतरा 4,200 6,000
लौकी 2,100 2,400
गोभी 800 1,200
गाजर 3,200 4,000

दिल्ली आजादपुर मंडी में आज सब्जी-फल का भाव प्रति क्विंटल

फल/सब्जी न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)
बेर 4,000 7,000
संतरा 1,200 6,800
आम (सफ़ेदा) 6,429 10,000
करेला 1,800 2,400
खीरा 2,000 4,000
चुकंदर 1,800 2,200
कुंदरू 800 1,500
प्याज 2,250 7,500
केला 1,200 2,500

पंजाब की अजनाला मंडी में फल-सब्जियों के भाव

फसल / सब्जी न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)
प्याज (लोकल) 3,700 3,700
टमाटर (देशी) 2,400 2,400
बासमती धान (1509) 3,900 3,900
आलू (लोकल) 650 650
टमाटर (अन्य) 800 800
कट्टू 1,700 1,700
आलू 770 770
प्याज 3,800 3,800
मटर फली (फील्ड मटर) 7,500 7,500
गोभी 3,200 3,200

फल सब्जी के भाव में उतार चढ़ाव

आज फल और सब्जियों के भाव में अलग-अलग मंडियों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली की आजादपुर मंडी में बेर के भाव 4,000 से 7,000 रुपये प्रति क्विंटल, संतरे के 1,200 से 6,800 रुपये और आम (सफेदा) के भाव 6,429 से 10,000 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए हैं। वहीं, सोनीपत मंडी में प्याज 4,000 से 5,000 रुपये, आलू 900 से 1,400 रुपये, सेब 4,500 से 8,200 रुपये और गाजर 3,200 से 4,000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। दूसरी ओर, पंजाब की अजनाला मंडी में प्याज 3,700 से 3,800 रुपये, टमाटर 800 से 2,400 रुपये, आलू 650 से 770 रुपये और गोभी 3,200 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई। इन मंडी भावों से साफ है कि अलग-अलग शहरों में मांग और स्थानीय बाजार की स्थिति के अनुसार फल-सब्जियों की कीमतों में अंतर बना हुआ है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।