Aaj Ka Mausam 06 Nov: दिल्ली में AQI 400 पार, तमिलनाडु समेत 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

नवंबर की शुरुआत में ही मौसम में बड़ा बदलाव आया है, जहां कई राज्यों में ठंड बढ़ने के साथ-साथ बारिश और आंधी का दौर भी जारी है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, सिक्किम और उत्तराखंड समेत 13 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

नवंबर महीने के शुरू होते ही मौसम का मिज़ाज बदल गया है, ठंडक के साथ-साथ बारिश और आंधी का दौर भी जारी है। आज तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, सिक्किम, उत्तराखंड समेत 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। दक्षिण भारत जैसे- तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है। दूसरी तरफ, दिल्ली-एनसीआर में हवा की क्वालिटी अभी भी ख़राब’ कैटेगरी में ही बनी हुई है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

दिल्ली में AQI 400 के पार

राजधानी दिल्ली में वायु की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह पंजाबी बाग में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 466 दर्ज किया गया, वहीं पड़पड़गंज में एक्यूआई 423 है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राजधानी में इस समय Grap-2 की पाबंदियां लागू है। आज (6 नवंबर) आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, हालांकि बारिश को लेकर अभी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है, जिससे धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। यहां सुबह और शाम को हल्की धुंध, कोहरा और ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप की वजह से गर्मी रहती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई खास संभावना नहीं है और मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा।

तमिलनाडु के 10 जिलों में बारिश

Aaj Ka Mausam 06 Nov
 Tamil Nadu Weather (Image- Google)

तमिलनाडु में बारिश बारिश का दौर जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कांचीपुरम और तिरुवन्नामलाई समेत करीब 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में आज रात 1 बजे तक कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जिसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान (6 नवंबर) न्यूनतम तापमान (6 नवंबर)
दिल्ली 30°C 17°C
जयपुर 32°C 18°C
चेन्नई 31°C 26°C
रांची 26°C 15°C
मुंबई 36°C 25°C
शिमला 21°C 09°C
पटना 30°C 18°C
भोपाल 30°C 17°C
कोलकाता 31°C 21°C
नैनीताल 20°C 11°C
लखनऊ 30°C 18°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।