Aaj ka Mausam 12 July 2026: दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, UP-Bihar-MP समेत 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Aaj ka Mausam 12 July 2026

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग रंग है। कहीं उमस बढ़ रही है, तो कहीं बारिश कहर मचा रही है। दिल्ली में बारिश पर ब्रेक लग गया है और गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, असम और त्रिपुरा समेत 12 राज्यों में बारिश के साथ आंधी का भी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल…

दिल्ली में बढ़ी गर्मी

Aaj ka Mausam 12 July 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में मौसम का दोहरा मिज़ाज देखने को मिल रहा है। कहीं-कहीं हल्की बारिश, तो कहीं तेज गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों के बारिश के बाद उमस फिर बढ़ गई है। आज राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 12 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी में बारिश

IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी रहेगी। लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, बस्ती, बहराइच और कानपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश के साथ 70 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट है। इस दौरान राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

बिहार के 15 जिलों में बारिश

Aaj ka Mausam 12 July 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में पिछले कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज यानी 12 जुलाई को राज्य के 15 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है, जिसमें अररिया, मधुबनी, किशनगंज और सुपौल में भारी बारिश का अलर्ट शामिल है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 38°C 27°C
जयपुर (Jaipur) 36°C 28°C
रांची (Ranchi) 27°C 24°C
चेन्नई (Chennai) 37°C 29°C
शिमला (Shimla) 25°C 20°C
पटना (Patna) 33°C 27°C
भोपाल (Bhopal) 32°C 26°C
कोलकाता (Kolkata) 34°C 28°C
नैनीताल (Nainital) 25°C 21°C
मुंबई (Mumbai) 33°C 29°C

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।