Aaj ka Mausam 14 July 2026: दिल्ली में मानसून पर ब्रेक, 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

Summary :

देश के कई राज्यों में मानसून एक्टिव है, लेकिन कुछ हिस्सों में बारिश पर ब्रेक लग गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत, बिहार और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। जुलाई के शुरुआत में राजधानी दिल्ली में 2-3 दिन हुई मानसूनी बारिश के बाद फिर गर्मी और उमस सताने लगी है। आइए जानते हैं, आज आपके शहर…

देश के कई राज्यों में मानसून एक्टिव है, लेकिन कुछ हिस्सों में बारिश पर ब्रेक लग गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत, बिहार और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। जुलाई के शुरुआत में राजधानी दिल्ली में 2-3 दिन हुई मानसूनी बारिश के बाद फिर गर्मी और उमस सताने लगी है। आइए जानते हैं, आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल…

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, जिन राज्यों में बारिश होगी उसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल शामिल है।

दिल्ली में उमस भरी गर्मी

Aaj ka Mausam 14 July 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में सोमवार रात को हल्की बारिश हुई, जिसे थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में फ़िलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है, लेकिन बारिश नहीं होगी। राजधानी के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी और उमस परेशान करेगी।

यूपी में बारिश

उत्तर प्रदेश में मसुआम का रुख बदल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 14 से 19 जुलाई के बीच कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट है, उसमें राजधानी खनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, बरेली और झांसी शामिल है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

बिहार का मौसम

Aaj ka Mausam 14 July 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में मानसून एक्टिव है। IMD के अनुसार, राज्य में 14 और 15 जुलाई को बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने आज अररिया, पूर्णिया, कटिहार समेत 18 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 15 से 19 जुलाई के बीच भारी बारिश होने का अलर्ट है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान  न्यूनतम तापमान 
दिल्ली (Delhi) 37°C 29°C
जयपुर (Jaipur) 36°C 29°C
रांची (Ranchi) 28°C 24°C
चेन्नई (Chennai) 37°C 29°C
पटना (Patna) 32°C 27°C
नैनीताल (Nainital) 27°C 21°C
मुंबई (Mumbai) 31°C 28°C
भोपाल (Bhopal) 33°C 26°C
शिमला (Shimla) 28°C 19°C
कोलकाता (Kolkata) 32°C 27°C
लखनऊ (Lucknow) 37°C 28°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।