Aaj Ka Mausam 15 June 2026: दिल्ली में बिगड़ा मौसम, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 15 June 2026: देश के कई राज्यों में प्री मानसून का असर देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली हुई है। मौसम विभाग ने आज यानी 15 जून को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों समेत राजस्थान में हल्की बूंदाबांदी के साथ बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। IMD के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे अगले 4-5 दिनों के…

Aaj Ka Mausam 15 June 2026: देश के कई राज्यों में प्री मानसून का असर देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली हुई है। मौसम विभाग ने आज यानी 15 जून को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों समेत राजस्थान में हल्की बूंदाबांदी के साथ बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है।

इस दौरान कई इलाकों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। IMD के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे अगले 4-5 दिनों के अंदर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। आइए जानते हैं, Aaj Ka Mausam 15 June 2026…

Delhi Rain Alert: राजधानी में बिगड़ा मौसम

दिल्ली में रविवार को गर्मी झेलने के बाद सोमवार को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 15 से 17 जून के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। 15 जून के लिए मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। उसमें कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, संतकबीरनगर, बलिया, मऊ, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, एटा, मैनपुरी, कानपुर, गोरखपुर समेत कई जिले शामिल हैं। पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी यूपी में 15 से 20 जून के बीच छिटपुट बारिश हो सकती है।

Tamil Nadu Weather: तमिलनाडु में भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी में बने एक चक्रवाती सिस्टम की वजह से तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को तिरुचिरापल्ली, पेराम्बालुर, अरियालुर, नमक्कल और सलेम जैसे जिलों में गरज के साथ मध्यम बारिश हो सकती है और साथ ही 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 39°C 26°C
मुंबई 33°C 30°C
चेन्नई 37°C 29°C
कोलकाता 36°C 28°C
लखनऊ 39°C 28°C
पटना 39°C 29°C
रांची 35°C 25°C
भोपाल 35°C 26°C
जयपुर 37°C 28°C
शिमला 26°C 18°C
नैनीताल 28°C 20°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।