Aaj Ka Mausam 16 June 2026: दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ा मौसम! यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

देशभर में मौसम लगातार अपने रंग बदल रहा है। भीषण गर्मी के बीच मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 72 घंटों के दौरान कई इलाकों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। जिन 17 राज्यों में बारिश होगी उसमें जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, सिक्किम, मिजोरम, ओडिशा, असम, महाराष्ट्र, तेलंगाना शामिल है। इस दौरान कई इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। आइए जानते हैं, Aaj Ka Mausam…

देशभर में मौसम लगातार अपने रंग बदल रहा है। भीषण गर्मी के बीच मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 72 घंटों के दौरान कई इलाकों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। जिन 17 राज्यों में बारिश होगी उसमें जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, सिक्किम, मिजोरम, ओडिशा, असम, महाराष्ट्र, तेलंगाना शामिल है। इस दौरान कई इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। आइए जानते हैं, Aaj Ka Mausam 16 June 2026…

Delhi Rain Alert: दिल्ली में सुहावना हुआ मौसम

Aaj Ka Mausam 16 June 2026
(Image- Social Media)

दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में 16 जून को मौसम अचानक बदल गया है। सुबह से ही हल्की-हल्की बौछारें पड़ रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। IMD ने 16 जून के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कई जगह धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में बदला मौसम

उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव है। इस बीच मौसम विभाग ने 16 को मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा (गौतमबुद्ध नगर), हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में बिजली गिरने का भी अलर्ट है। इसके अलावा राजधानी लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, लखीमपुर खीरी में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Bihar Weather: बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 16 June 2026
(Image- Social Media)

बिहार में मानसून की गतिविधियां तेज हो रही हैं। 16 जून को पटना, गया, समस्तीपुर, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज और भागलपुर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस बदले हुए मौसम से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 37°C 29°C
रांची (Ranchi) 36°C 26°C
चेन्नई (Chennai) 37°C 29°C
नैनीताल (Nainital) 28°C 21°C
पटना (Patna) 39°C 29°C
जयपुर (Jaipur) 37°C 28°C
मुंबई (Mumbai) 33°C 30°C
शिमला (Shimla) 27°C 18°C
कोलकाता (Kolkata) 36°C 29°C
भोपाल (Bhopal) 35°C 26°C
लखनऊ (Lucknow) 40°C 30°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।