Aaj Ka Mausam 2 Oct: दशहरे में जमकर बरसेंगे बादल, जानें दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 2 Oct: दशहरा के दिन कई राज्यों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के अनुमान है। बता दें कि नवरात्रि के दौरान मौसम पूरी तरह बदल गया है। दिल्ली में भी अचानक मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार 1 से 4 अक्टूबर अलग अलग राज्यों में बारिश हो सकती है और 5 से 7 अक्टूबर तक गर्जन के साथ आंधी और बारिश का अनुमान है। Aaj Ka Mausam 2 Oct: Delhi NCR Weather Today दिल्ली-एनसीआर में आज दशहरा के दिन मौसम सुहाना हो सकता है। बादल छाने और हल्की बारिश के अनुमान…

Aaj Ka Mausam 2 Oct: दशहरा के दिन कई राज्यों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के अनुमान है। बता दें कि नवरात्रि के दौरान मौसम पूरी तरह बदल गया है। दिल्ली में भी अचानक मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार 1 से 4 अक्टूबर अलग अलग राज्यों में बारिश हो सकती है और 5 से 7 अक्टूबर तक गर्जन के साथ आंधी और बारिश का अनुमान है।

Aaj Ka Mausam 2 Oct: Delhi NCR Weather Today

Aaj Ka Mausam 2 Oct
Aaj Ka Mausam 2 Oct

दिल्ली-एनसीआर में आज दशहरा के दिन मौसम सुहाना हो सकता है। बादल छाने और हल्की बारिश के अनुमान है। तापमान की बात करें तो अधिकतम 35 डिग्री तक तापमान रह सकता है और न्यूनतम 26 डिग्री तक तापमान रह सकता है। दिल्ली में आज शाम तक मौसम करवट ले सकता है और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Haryana Weather Today

दशहरा के दिन आज हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि हरियाणा के 12 जिले, फरीदाबाद, गुरुग्राम, यमुनानगर, करनाल, झज्जर, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 7 अक्टूबर से हरियाणा में हवा चलेगी और 4 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना है।

Bihar Weather Today

बिहार में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है बता दें कि 3 से 5 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई गई है और अगले 7 दिनों तक मध्यम रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

Uttarakhand Weather Today

Aaj Ka Mausam 2 Oct
Aaj Ka Mausam 2 Oct

इस साल उत्तराखंड में मॉनसून ने भारी तबाही मचाई है। बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं ने कई लोगों की जान ली और सैकड़ों को बेघर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Himachal Weather Today

हिमाचल में भी बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में बारिश दर्ज की गई है और 5 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश, ओले गिरना और बिजली गिरने की संभावना है। 4 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने और खिली हुई धूप निकलना का अनुमान है।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 1 October: नवमी पर दिल्ली में बरसेंगे बादल, UP वाले भी छाता लेकर निकलें, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।