Aaj Ka Mausam 20 Sep 2026: विकेंड में घूमने से पहले देखें आज का मौसम, दिल्ली में चलेगी हवा, पहाड़ों में ठंडी हुई रातें

Summary :

देशभर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है और अब मौसम ठंड के महीने की तरफ बढ़ रहा है। आज मौसम विभाग के अनुसार  कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है,

देशभर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है और अब मौसम ठंड के महीने की तरफ बढ़ रहा है। आज मौसम विभाग के अनुसार  कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है, तो कहीं मानसून विदाई लेने की कगार पर बैठा है। आज 20 सितंबर को दिल्ली में तेज हवा और बादल छाए रहे सकते है वहीं पहाड़ों में दिन के समय धूप खिल रही है और रातें हल्की ठंडी होने लगी है। मौसम विभाग ने कुछ शहरों में बारिश तो कहीं बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

दिल्ली में बदलेगा मौसम

दिल्ली में मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। 20 सितंबर को तापमान 35 डिग्री से 23 डिग्री के बीच रहेगा और बादल छाए रहेंगे। वहीं 21 सितंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा।  आज दिल्ली में तेज हवा चलने के साथ कहीं-कहीं बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है।

तमिलनाडु में बारिश का अनुमान

तमिलनाडु के 15 जिलों में भारी बारिश की संभावना है, चेन्नई और कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर जिलों सहित तमिलनाडु के कई हिस्सों में रविवार को बारिश होने की संभावना जताई है। रविवार और सोमवार को नीलगिरी, कोयंबटूर, कुड्डालोर, कृष्णागिरी, सलेम, तिरुपत्तूर, धर्मपुरी, तिरुवनमलाई, विलुपुरम, कल्लाकुरिची, वेल्लोर, पेरम्बालूर, अरियालूर, तिरुचिरापल्ली और मदुरै जिलों में कुछ स्थानों पर गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। पुडुचेरी में भी इसी तरह का मौसम रह सकता है।

कोलकाता में आंधी-तूफान की संभावना

दक्षिण बंगाल में तीन से चार दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है और कोलकाता में अलर्ट अगले तीन-चार दिनों में कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक छिटपुट बारिश जारी रहने की उम्मीद है। बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी के बीच, राज्य के पश्चिमी जिलों सहित छह जिलों में अगले दो दिनों के लिए बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में ऊंचे पहाड़ी इलाकों में दिन के समय खिली हुई धूप और रातें हल्की ठंडी हो रही है। आज मौसम विभाग के अनुसार रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही तेज रफ्तार से हवा भी चल सकती है और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।