Aaj Ka Mausam 21 Sep 2026: दिल्ली में साफ रहेगा मौसम, केरल में ऑरेंज अलर्ट जारी, देखें आज का मौसम

Summary :

देशभर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है और अब मौसम ठंड के महीने की तरफ बढ़ रहा है। आज मौसम विभाग के अनुसार  कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है, तो कहीं मानसून विदाई लेने की कगार पर बैठा है।

देशभर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है और अब मौसम ठंड के महीने की तरफ बढ़ रहा है। आज मौसम विभाग के अनुसार  कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है, तो कहीं मानसून विदाई लेने की कगार पर बैठा है। आज 21 सितंबर को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और आने वाले 7 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। वहीं पहाड़ों में दिन के समय धूप खिल रही है और रातें हल्की ठंडी होने लगी है। मौसम विभाग ने कुछ शहरों में बारिश तो कहीं बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली में मौसम साफ होने और तेज धूप के कारण उमस बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं हैं। इस दौरान तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज नहीं होगी, जिससे गर्मी और उमस बनी रहेगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 21 सितंबर से 26 सितंबर तक केवल आसमान में बादल छाए रह सकते है लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान

तमिलनाडु के 21 जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। नीलगिरि, कोयंबटूर, धर्मपुरी, कृष्णागिरि, डिंडीगुल, पुदुक्कोट्टई, तिरुवरूर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, पेरम्बलुर, अरियालुर, कल्लाकुरिची, विल्लुपुरम और तिरुवन्नामलाई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। शिवगंगा, तंजावुर, मदुरै, कुड्डालोर, तिरुपत्तूर, वेल्लोर और तिरुचिरापल्ली जिलों में भी बारिश हो सकती है। तेज बारिश के दौरान संवेदनशील और निचले इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तेलंगाना में अलर्ट जारी

तेलंगाना में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और अगले तीन दिनों में तेलंगाना के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार सोमवार और मंगलवार को कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इन तीन दिनों में राज्य के कुछ जिलों में अलग-अलग जगहों पर बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।

केरल में ऑरेंज अलर्ट जारी

केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और मौसम विभाग ने केरल के छह जिलों में भारी बारिश की संभावना के चलते लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि आज इडुक्की, त्रिशूर,  एर्नाकुलम, कोट्टायम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा समेत कई क्षेत्रों में  भारी बारिश का अनुमान लगाया है और तेज हवा चलने के साथ ही गरज चमक के साथ बारिश होगी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।