Aaj Ka Mausam 22 Sep 2026: दिल्ली में रातें होगी सुहावनी, ओडिशा में रेट अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

देशभर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है और अब मौसम ठंड के महीने की तरफ बढ़ रहा है। आज मौसम विभाग के अनुसार  कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है।

देशभर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है और अब मौसम ठंड के महीने की तरफ बढ़ रहा है। आज मौसम विभाग के अनुसार  कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है, तो कहीं मानसून विदाई लेने की कगार पर बैठा है। आज 21 सितंबर को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और आने वाले 7 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। वहीं पहाड़ों में दिन के समय धूप खिल रही है और रातें हल्की ठंडी होने लगी है। मौसम विभाग ने कुछ शहरों में बारिश तो कहीं बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली के मौसम में अभी बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा। बता दें कि दिल्ली में दिन के समय खिली हुई धूप और रात सुहावनी हो सकती है। 22 सितंबर से 24 सितंबर तक बारिश के आसार नहीं है और इन दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में आज मौसम का मिजाज रहा है। आज मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना है वहीं कुछ जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि आज कैमूर, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद समेत कई जिलों में बारिश मौसम का मिजाज बदल देगी। साथ ही तेज हवा चलने का अनुमान जताया गया है।

तमिलनाडु में होगी भारी बारिश

तमिलनाडु में भारी बारिश और आंधी तूफान ने कहर मचा रखा है। आज कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी घाट और दक्षिणी तमिलनाडु के जिलों में दिन के समय हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। इन इलाकों में 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं पुडुचेरी और कराईकल में भी एक-दो जगहों पर हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

ओडिशा में रेड अलर्ट जारी

ओडिशा में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी है और मौसम विभाग ने 23-25 ​​सितंबर तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कोरापुट, गजपति और गंजाम में भारी बारिश और कुछ जगहों पर बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। कालाहांडी, नबरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरी के लिए भी 24 से 25 सितंबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि 23 सितंबर की सुबह से 24 सितंबर की शाम तक दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास 55-65 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।