Aaj Ka Mausam 24 June 2026: मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, रेड अलर्ट जारी, कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 24 June 2026: देशभर में आज मौसम का मिजाज बदल रहा है।  कुछ राज्यों में उमस और गर्मी लोगों को सता रही है, तो कहीं बारिश  राहत दे रही हैं।  मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है और रात भर मूसलाधार बारिश से जलजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं दिल्ली में 23 जून की शाम को धूल भरी आंधी और बारिश ने लोगों को हल्की राहत दी है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम की गतिविधियों के प्रभाव से दिल्ली एनसीआर के लोगों को इस सप्ताह भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी। जानते है…

Aaj Ka Mausam 24 June 2026: देशभर में आज मौसम का मिजाज बदल रहा है।  कुछ राज्यों में उमस और गर्मी लोगों को सता रही है, तो कहीं बारिश  राहत दे रही हैं।  मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है और रात भर मूसलाधार बारिश से जलजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं दिल्ली में 23 जून की शाम को धूल भरी आंधी और बारिश ने लोगों को हल्की राहत दी है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम की गतिविधियों के प्रभाव से दिल्ली एनसीआर के लोगों को इस सप्ताह भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

जानते है 24 जून 2026 को आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR का मौसम

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

दिल्ली में धूल भरी आंधी और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है और 24 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज आसमान बादलों से ढका रहेगा और गरज-चमक वाले बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। 25 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं 26 जून को मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

Mumbai Weather Today: मानसून ने दस्तक दी

Mumbai Weather Today
Mumbai Weather Today

मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है और मानसून के आने के साथ ही रात भर भारी बारिश हुई जिससे शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव ने राजधानी की रफ्तार में ब्रेक लगा दिया है। मौसम विभाग ने मुंबई के कई क्षेत्रों में अगले तीन घंटे तक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है और हार्बर लाइन को भी बंद कर दिया गया है।

आईएमडी ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और सिंधुदुर्ग में मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट तीन घंटे के लिए जारी किया गया है। अधिकारियों ने लोगों को दिन भर सावधानी बरतने की सलाह दी।

Bihar Weather Today: कई क्षेत्रों के अलर्ट जारी

बिहार में भी लगातार मौसम बदल रहा  है और मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि भोजपुर, समस्तीपुर, सहरसा, अररिया, गया, सुपौल, बेगूसराय , पूर्णिया समेत कई क्षेत्रों के अलर्ट जारी किया गया है और तेज रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है।

Rajsathan Weather Today: भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में भी तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। आज 24 जून को कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है साथ ही 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। भरतपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, सीकर , बीकानेर, अजमेर के लिए आज चेतावनी जारी की गई है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।