Delhi Capitals के खिलाड़ी अभिषेक पोरेल पर लगे शारीरिक संबंध से जुड़े आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Summary :

Allegations On Abhishek Porel: बंगाल और आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल कानूनी विवाद में घिर गए हैं। एक महिला ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। Abhishek Porel News: अभिषेक पोरेल पर दर्ज कराई गई शिकायत शिकायत महिला और उसकी मां की ओर से मंगलवार को दर्ज कराई गई। महिला का दावा है कि वह पिछले तीन…

Allegations On Abhishek Porel: बंगाल और आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल कानूनी विवाद में घिर गए हैं। एक महिला ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Abhishek Porel News: अभिषेक पोरेल पर दर्ज कराई गई शिकायत

Allegations On Abhishek Porel
Allegations On Abhishek Porel (Source: Google)

शिकायत महिला और उसकी मां की ओर से मंगलवार को दर्ज कराई गई। महिला का दावा है कि वह पिछले तीन सालों से अभिषेक पोरेल के साथ रिश्ते में थी। शिकायत के अनुसार, पिछले साल दोनों के संबंधों में तनाव पैदा हुआ, जिसके बाद पोरेल ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी। ऐसे में महिला का आरोप है कि क्रिकेटर ने उनसे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह अपने वादे से पीछे हट गए हैं।

Police Action Against Abhishek Porel: पुलिस ने क्या लिया एक्शन?

Allegations On Abhishek Porel
Allegations On Abhishek Porel (Source: Google)

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी का भरोसा दिलाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। इसके अलावा उन्होंने मारपीट और धमकी दिए जाने का भी दावा किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

Allegations On Abhishek Porel: अभिषेक पोरेल ने आरोप को बताया बेसलेस

Allegations On Abhishek Porel
Allegations On Abhishek Porel (Source: Google)

फिलहाल अभिषेक पोरेल बेंगलुरु में हैं, उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें झूठा और बेसलेस बताया है। पोरेल का कहना है कि अभी तक पुलिस की ओर से उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि शुरूआती जांच पूरी होने के बाद वह इस मामले पर खुलकर अपना रिएक्शन देंगे।

Abhishek Porel Career: अभिषेक पोरेल का क्रिकेट सफर

Allegations On Abhishek Porel
Allegations On Abhishek Porel (Source: Google)

23 साल के अभिषेक पोरेल ने आईपीएल में साल 2023 में डेब्यू किया था। तब से वह दिल्ली कैपिटल्स का अहम हिस्सा बने हुए हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कई मौकों पर टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। आईपीएल में अब तक खेले गए 35 मैचों की 33 पारियों में उन्होंने 769 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका एवरेज 25.63 और स्ट्राइक रेट 145.37 का रहा है। वहीं उनके नाम चार अर्धशतक भी दर्ज हैं, इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट में 80 चौके और 28 छक्के भी लगाए हैं। हालांकि पोरेल को अभी तक इंडियन सीनियर टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन वह इंडिया ए टीम को रिप्रेजेंट कर चुके हैं।

गौरतलब है कि यह मामला अभी जांच के अधीन है। फिलहाल महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की न्यायिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने और संबंधित तथ्यों के सामने आने के बाद ही मामले की सच्चाई साफ हो सकेगी।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi करने वाले हैं इंटरनेशनल डेब्यू!, वायरल वीडियो में सच्चाई आई सामने

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।