Aaj Ka Mausam 5 July 2026: दिल्ली में बारिश का दौर शुरू, यूपी-बिहार समेत इन 13 राज्यों में IMD का अलर्ट जारी

Summary :

देशभर के अधिकतर राज्यों में दक्षिण पश्चिमी मानसून सक्रीय हो गया है और अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मानसून की पहले बारिश ने कई शहरों की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिया है, जहां सड़कें समंदर और रिहायशी इलाके टापू बन चुके हैं। भीषण गर्मी झेल रही राजधानी दिल्ली में भी बारिश की बौछारें थोड़ी राहत ला रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, पश्चिम बंगाल समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी। आइए जानते…

देशभर के अधिकतर राज्यों में दक्षिण पश्चिमी मानसून सक्रीय हो गया है और अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मानसून की पहले बारिश ने कई शहरों की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिया है, जहां सड़कें समंदर और रिहायशी इलाके टापू बन चुके हैं। भीषण गर्मी झेल रही राजधानी दिल्ली में भी बारिश की बौछारें थोड़ी राहत ला रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, पश्चिम बंगाल समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी। आइए जानते हैं, Aaj Ka Mausam 5 July 2026…

इन राज्यों में होगी बारिश

Aaj Ka Mausam 5 July 2026
Rain Alert (Image- Social Media)

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, देश के 13 राज्यों में आंधी-बारिश का बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, केरल, असम और मेघालय शामिल है।

Delhi कब आएगी बारिश?

दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 10 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। आज दिल्ली में पूरे दिन बादलों का डेरा रहने वाला है। कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने, गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद दिल्ली वाले थोड़ी राहत की सांस लेंगे।

UP में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 5 July 2026
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में भी मानसून एक्टिव हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने आज से 10 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में मानसून आने के बाद भी राहत नहीं मिली है, लोगों को गर्मी और उमस सता रही है। बारिश के बाद भी हवा में नमी है, जिसकी वजह से चिपचिपी गर्मी हो रही है।

Maharashtra में मानसून का कहर

महाराष्ट्र में मानसून अपने चरम पर है। कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मानसून ने दस्तक देते ही राजधानी मुंबई की रफ्तार धीमी कर दी है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगड़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही समंदर में 3 से 4 फीट ऊंची लहरें उठने का अनुमान है। प्रशासन ने लोगों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 37°C 30°C
कोलकाता (Kolkata) 31°C 28°C
जयपुर (Jaipur) 37°C 29°C
रांची (Ranchi) 27°C 24°C
चेन्नई (Chennai) 36°C 29°C
नैनीताल (Nainital) 27°C 22°C
पटना (Patna) 36°C 29°C
मुंबई (Mumbai) 27°C 27°C
शिमला (Shimla) 27°C 21°C
भोपाल (Bhopal) 31°C 26°C
लखनऊ (Lucknow) 36°C 31°C

Also Read: Delhi Rain Update: खूब बरसें बादल, दिल्ली में झमाझम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, 5 जुलाई को चलेगी तेज हवाएं

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।