दिल्ली में उमस और बढ़ते तापमान से परेशान लोगों को आज दिन में हुई झमाझम बारिश ने राहत दी है। दिल्ली के कई क्षेत्रों में देर तक भारी बारिश हुई है और मौसम सुहाना हो गया है। कई क्षेत्रों में बारिश के बाद तेज हवाएं चल रही है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। IMD ने अलर्ट जारी करते हुए जानकारी दी है कि आज शाम को तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है।
5 जुलाई को चलेगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज 4 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 5 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। कल आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही सुबह से लेकर दोपहर तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी भारी बारिश

दिल्ली के साथ ही आज महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी भारी बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बता दें कि आज नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई है लेकिन इसस लोगों की परेशानी भी बड़ गई है और जगह जगह जल-भराव, ट्रैफिक, घरों और दुकानों में पानी घुस गया। इस दौरान कई इलाकों में अलर्ट जारी किया।


Download Android App
Download iOS App




