रायपुर : विकास यात्रा के प्रभारी और पीडबल्यूडी मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि बीजेपी सरकार रमन सिंह के नेतृत्व में काम कर रही है और हम जनता की अपेक्षाओं के मुताबिक काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही वो सरकार है, जो जनता के बीच जाकर बैठती है,
जनता से मिलती है और जनता को अपने काम का हिसाब देती है। वो चाहे चौपाल के जरिए हो, लोक सुराज के जरिए या फिर जनसंपर्क पदयात्रा के जरिए। राजेश मूणत ने कहा कि जनता से लगातार फीडबैक लेकर विकास से जोड़ना भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि हम विकास यात्रा में पूरी ताकत से लगे हुए हैं। बीजेपी के छह मोर्चे और 12 प्रकोष्ठ विकास यात्रा में अपनी पूरी ताकत लगा रही है।
राजेश मूणत ने कहा कि चुनाव, चुनाव होता है। सरकार जनता के बीच अपनी उपलब्धियों को लेकर जाती है। देश मे छत्तीसगढ़ को मॉडल के रूप में देखा जाता है। काम के आधार पर हम जनाधार मांगने के लिए जा रहे हैं। मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि विकास की चिड़िया को खोजने के लिए कांग्रेसी निकले हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है, राजधानी में ही विकास देख लें। विकास पागल हो गया गुजरात में बोलते थे, लेकिन वहां की जनता ने दिखा दिया कि कांग्रेस पागल हो गई है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



