रायपुर : भाजपा सहकरिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अशोक बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश के ढाई लाख किसानों को लगभग 353 करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान किया जाएगा। शासन के निर्देश पर बीमा कम्पनियों ने अभी तक 130 करोड़ जारी कर दिया है।
यह राशि बैकों के माध्यम से प्राथमिक सहकारी समितियों के खाते में और प्राथमिक समितियों की ओर से प्रभावित किसानों के खाते में राशि जमा कर दी जाएगी। बजाज ने कहा कि बीमा कम्पनियों की ओर से प्रदेश के किसानों से प्रिमीयम के तौर पर कुल 127 करोड़ रुपए वसूल किए थे। जिसके एवज में बीमा कम्पनियों की ओर से किसानों को 353 करोड़ की राशि दी जा रही है।
विपक्ष की ओर से यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि कम्पनियों ने 4000 करोड़ रुपए वसूल किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में किसानों को नाममात्र की क्षतिपूर्ति राशि दी जाती थी, वो भी 1 साल बाद किसानों तक पहुंचती थी। भाजपा शासनकाल में भुगतान की प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है जिससे किसान संतुष्ट हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



