नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिन्दी साहित्य के महान साहित्यकार और’ पद्म भूषण’ से सम्मानित आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी को जयंती पर नमन किया है।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “हिन्दी साहित्य के महान साहित्यकार, प्रख्यात चिंतक एवं ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! हिन्दी साहित्य में उनका अप्रतिम योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके कालजयी साहित्य, गहन चिंतन और मानवीय मूल्यों से ओत-प्रोत विचार आज भी साहित्य प्रेमियों एवं नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “हिन्दी साहित्य के महान साहित्यकार, प्रख्यात चिंतक एवं ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! हिन्दी साहित्य में उनका अप्रतिम योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके कालजयी साहित्य, गहन चिंतन और मानवीय मूल्यों से ओत-प्रोत विचार आज भी साहित्य प्रेमियों एवं नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “हिन्दी साहित्य के महान साहित्यकार, पद्म भूषण आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। भारतीय साहित्य और निबंध के क्षेत्र में आपका अतुलनीय योगदान सदैव अमर रहेगा।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “अपने कालजयी साहित्य-सृजन और भारतीय संस्कृति के गहन मर्मबोध से हिंदी साहित्य को नई दिशा देने वाले ‘पद्म भूषण’ आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनका रचना-संसार भारतीय ज्ञान, संस्कृति और मानवीय मूल्यों की अमर धरोहर है।”
उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “हिंदी साहित्य के युगद्रष्टा, महान साहित्यकार पद्म भूषण डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी की जयंती पर शत्-शत् नमन। अपनी गहन विद्वता और सशक्त लेखनी से उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपरा और इतिहास के विविध पक्षों को नई दृष्टि प्रदान की। साहित्य जगत में उनका योगदान सदैव अमिट रहेगा।”
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “हिंदी साहित्य के महान उपन्यासकार, चिंतक एवं संस्कृति के मर्मज्ञ आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनकी प्रखर बौद्धिक दृष्टि और सशक्त लेखनी ने हिंदी साहित्य को समृद्ध करने के साथ भारतीय संस्कृति की गहरी समझ विकसित की। उनकी अमर कृतियाँ आने वाली पीढ़ियों को निरंतर ज्ञान और संस्कार की राह दिखाती रहेंगी।”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट किया, “हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार, महान चिंतक ‘पद्म भूषण’ आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की जयंती पर कोटिशः नमन। साहित्य जगत में आपका योगदान सदैव स्मरणीय और प्रेरणादायी रहेगा।”
गोरखपुर से सांसद और अभिनेता रवि किशन ने एक्स पर लिखा, “अपनी अनूठी व अद्वितीय निबंध शैली के माध्यम से हिंदी साहित्य लेखन और आलोचना को समृद्ध करने वाले हिंदी के सशक्त निबंधकार, प्रख्यात साहित्यकार एवं उपन्यासकार व सरल हिंदी के प्रबल समर्थक और पद्मभूषण से सम्मानित हजारी प्रसाद द्विवेदी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। हिन्दी भाषा में साहित्य को और अधिक समृद्ध करने में आपके अतुलनीय योगदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा।”
–आईएएनएस
ओपी/पीएम
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)



Download Android App
Download iOS App



