साल 1990 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ से इंडस्ट्री में हिट हुए बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय बीजेपी में शामिल हो गए हैं । आपको बता दे कि दिल्ली में भाजपा नेता और सांसद विजय गोयल की मौजूदगी में वे पार्टी में शामिल हुए।
भाजपा ज्वाइन करने के बाद राहुल रॉय ने कहा कि भाजपा में शामिल होने की वजह पीएम मोदी हैं। जिस तरह मोदी हमारे देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। वो बेमिसाल हैं। यह बात उन्हें भी प्रेरित करती है।
राहुल रॉय ने आगे कहा कि उन्होंने देश और देश के बाहर हर जगह घूम कर देखा है. वो मोदी इफेक्ट को जानते हैं। 28 साल बॉलीवुड को देने के बाद मैं देश के लोगों के लिए कुछ करना चाहता था। अब बीजेपी ने मुझे यह अवसर दिया है। अगर पार्टी मुझे कोई पद या सीट देती है तो मैं इसे स्वीकार करके अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा ।


Download Android App
Download iOS App



