राजस्थान में भूकम्प के झटके

Summary :

NULL

पश्चिमी राजस्थान में आज कई स्थानों पर भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने 4़ 2 मापी गई।

मौसम विभाग के अनुसार  3 बजकर 21 मिनट पर आये इस भूकम्प का केंद्र बिन्दु जोधपुर क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकम्प के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों तथा कार्यालयों से बाहर निकल कर खुली जगह में आ गए। भूकम्प से अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

Desk Team