टीवी एक्टर राहुल सुधीर और मिश्कत वर्मा ने अपने ‘पसंदीदा’ त्योहार होली के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वह बचपन में पुराने कपड़े पहनते थे और अपने-अपने पड़ोस में पानी के गुब्बारे और रंग उड़ाते थे। एक्टर राहुल सुधीर ने बताया, बड़े होने के साथ होली हमेशा मेरे पसंदीदा त्योहारों में एक रहा है। जब मैं बच्चा था, तब हर साल होली के दिन सुबह, मैं और मेरे दोस्त अपने रंगीन कारनामों को अंजाम देते थे। हम पानी के गुब्बारे उड़ाते थे।
Highlights
- अपनी मां के हाथों बनाई गई गुझिया और ठंडई खाते थे
- कहा होली मेरा पसंदीदा त्योहार में से एक
- पानी की बंदूकों से लैस होकर सड़कों पर निकलते थे
उन्होंने आगे बताया, ”मेरी सबसे प्यारी यादों में से एक यह है कि जब मैं घर वापस जाता था तो अपनी मां के हाथों बनाई गई गुझिया और ठंडई खाता था। ये यादें मेरे लिए बहुत कीमती हैं, जो मुझे उन मौज-मस्ती के पलों की याद दिलाती हैं जो हम बचपन में किया करते थे। इसलिए, एक बार फिर मैं सभी को होली की शुभकामनाएं देना चाहता हूं।
अपनी मां के हाथों बनाई गई गुझिया और ठंडई खाते थे
वहीं टीवी एक्टर मिश्कत वर्मा ने कहा, होली मेरा पसंदीदा त्योहार में से एक है। मैं हर साल इसके आने का बेसब्री से इंतजार करता हूं। होली के दिन, मैं पूरे उत्साह के साथ उत्सव में डूब जाता हूं। होली से पहले के दिन उत्साह और तैयारी से भरे हुए थे।”
उन्होंने आगे कहा, बचपन में बड़ी बहन मिहिका (एक्ट्रेस) और मैं माता-पिता को अलग-अलग रंग, पानी के गुब्बारे और पानी की बंदूकें इकट्ठा करने में मदद करते थे। हम अपने दोस्तों के साथ अपने पड़ोस में होने वाली होली पार्टी के बारे में भी योजना बनाते थे। होली की सुबह, हम आस-पड़ोस में गूंजती हंसी और गानों की आवाज़ से जागते थे।
कहा होली मेरा पसंदीदा त्योहार में से एक
एक्टर ने कहा, ”हम पुराने कपड़े पहनकर उत्सुकता से कलर के पैकेट और पानी की बंदूकों से लैस होकर सड़कों पर निकलते थे। मेरे बचपन की होली की ये यादें मेरे जीवन के सबसे सुखद और सबसे रंगीन पलो में से कुछ के रूप में मेरे मन में बसी हैं।”


Download Android App
Download iOS App



