Afghan National Arrested India: भारत-बांग्लादेश सीमा से ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में सीमा पार करके एक नागरिक भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तार होने वाले व्यक्ति की पहचान अलजाही मुसाफर के रूप में हुई है, जो अफगानिस्तान के निम्रोज प्रांत का रहने वाला है। पुलिस और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के अधिकारियों के अनुसार, वह शख्स भारत-बांग्लादेश सीमा को फतेपुर बॉर्डर इलाके से पार करने की कोशिश कर रहा था। फ़िलहाल इस पूरे मामले पर जांच जारी है।
Afghan National Arrested India: पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे

एजेंसी के मुताबिक, यह घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। भारत-बांग्लादेश सीमा पर सामान्य दिनों की तरह गश्त चल रही थी। इस दौरान बीएसएफ के जवानों की नजर एक संदिग्ध गतिविधि पर गई। सीमा के पास एक व्यक्ति संदिग्ध तरीके से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा था। इस पर जवानों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत उसे रोक लिया। जब जवानों ने उससे पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बात सामने आई। जांच में पता चला कि वह अफगानिस्तान का नागरिक है। उसकी पहचान अलजाही मुसाफर के रूप में हुई है, जो अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत का रहने वाला है।
Afghan National Arrested: अदालत ने पुलिस हिरासत में भेजा

उसके पास भारत में घुसने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। यहां तक कि उसके पास बांग्लादेश से संबंधित कोई भी पहचान पत्र या डाक्यूमेंट्स नहीं मिले। ऐसे में सुरक्षा बालों का शक और ज्यादा गहरा गया। BSF के जवानों ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ के बाद उसे आगे की जांच के लिए पुलिस के पास भेज दिया गया और फिर नदिया जिले के हांसखाली थाने में रखा गया।
पुलिस ने भी आरोपी से पूछताछ की, लेकिन वह अपने भारत आने के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाया। उसके पास न तो कोई पासपोर्ट था और न ही कोई वीजा। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर वह भारत-बांग्लादेश सीमा तक पंहुचा कैसे।
क्यों भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था अफगानी नागरिक?
इस घटना ने जांच एजेंसियों के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि एक अफगान नागरिक पहले बांग्लादेश पंहुचा कैसे और वहां से भारत में घुसने की कोशिश क्यों कर रहा था। क्या वह अकेले आया था या फिर किसी ने उसकी मदद की? फ़िलहाल इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारी गहराई से जांच कर रहे हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किस रास्ते से बांग्लादेश पहुंचा और वहां से भारत की सीमा तक कैसे आया।
कोर्ट में पेश किया गया आरोपी
मंगलवार को आरोपी को नदिया के राणाघाट की एक कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है, ताकि उससे पूछताछ की जा सके। सुरक्षा एजेंसियां अब उसके मोबाइल फ़ोन, कॉन्टेक्ट्स और संभावित यात्रा मार्ग की जांच कर रही हैं। अगर उसके पास कोई संपर्क या जानकारी मिलती है, तो उससे पूरे मामले की कड़ियां खुल सकती हैं।
यह भी पढ़ें: सामान्य नहीं हुए हालात तो 20 से 30 फीसदी बढ़ सकते हैं बाहर के खाने के दाम, जानिए क्या है वजह


Download Android App
Download iOS App




