Surya Kant TISS convocation : टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज ने अपने 86वें दीक्षांत समारोह की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। पहले यह कार्यक्रम 2 अगस्त को तय था, जिसे बदल कर 22 अगस्त को आयोजित किया गया।
इस समारोह में देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाया गया था, लेकिन अब उनकी जगह टाटा मेमोरीअल अस्पताल के निदेशक डॉ. सी.एस. प्रमेश मुख्य अतिथि होंगे। ऐसा होने के पीछे बीते दिनों NALSAR विश्वविद्यालय में हुए छात्रों के विरोध को माना जा रहा है, जिसके बाद संस्थान ने ऐन वक्त पर सुरक्षा कारणों और संभावित छात्र विरोध के इनपुट के बाद पुराने कार्यक्रम को अचानक टाल दिया था।
सुरक्षा चिंता और छात्रों का विरोध बनी वजह
बता दें, जिस दौरान यह समारोह 2 अगस्त को होना था उसके 2 दिन पहले ही यानी 31 जुलाई की देर रात TISS प्रशासन ने बिना स्पष्ट वजह बताए कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।
हालांकि कैंपस सूत्रों और छात्र प्रतिनिधियों के अनुसार, सीजेआई के दौरे के दौरान छात्रों के संभावित प्रदर्शन और सुरक्षा इनपुट को देखते हुए यह फैसला लिया गया था।
NALSAR में भी हुआ था CJI का विरोध
बता दें, यह पूरा मामला NALSAR यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ। TISS से पहले हैदराबाद की NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के करीब 450 छात्रों ने भी अपने दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बुलाने का पुरजोर विरोध किया था।
जिसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने शुरुआत में विरोध करने वाले छात्रों के पंजीकरण पर रोक का कड़ा आदेश जारी किया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, यह मेरे और छात्रों के बीच का मामला है। छात्रों को विरोध का अधिकार है।
इस टिप्पणी के बाद BCI अध्यक्ष ने अपने फैसले को जल्दबाजी में लिया गया फैसला मानते हुए वापस ले लिया और छात्रों से माफी मांगी।
यह भी पढ़ें – झारखंड सरकार की ओर से छात्रों की बात मानने पर नेताओं की प्रतिक्रिया, बोले- होनी चाहिए सीबीआई जांच


Download Android App
Download iOS App



