5 Most Popular Spy Thriller Series: अगर आपको ‘धुरंधर’ जैसी खुफिया मिशन, जासूसी और सस्पेंस से भरपूर कहानियां पसंद हैं, तो ओटीटी पर आपके लिए कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं। कुछ ऐसी स्पाई-थ्रिलर सीरीज हैं, जिनकी कहानी शुरुआत से ही आपको बांधे रखती हैं और ऐसे में हर एपिसोड के साथ रोमांच बढ़ता जाता है। यहां हम ऐसी ही 5 सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो ‘धुरंधर’ के फैंस को जरूर पसंद आ सकती हैं।
1. The Family Man

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है मनोज बाजपेयी की पॉपुलर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का। Prime Video पर एवेलेबल यह सीरीज श्रीकांत तिवारी की कहानी दिखाती है, जो देखने में एक आम मिडल क्लास परिवार का हिस्सा है, लेकिन असल में वो एक खुफिया एजेंट है। वह एक तरफ देश को खतरों से बचाने के मिशन पर रहता है तो दूसरी ओर अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां भी निभाता है। इसी के साथ आपको बता दें कि इस सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं।
2. Tanaav

‘तनाव’ की कहानी कश्मीर में हुए आतंकवाद पर बेस्ड है। इसमें एक स्पेशल कोवर्ट ऑपरेशंस यूनिट की टीम को आतंक के खिलाफ मिशन पर काम करते हुए दिखाया गया है। मानव विज, अरबाज खान, रजत कपूर और जरीना वहाब जैसे कलाकारों से सजी यह सीरीज एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है। इसे भी आप SonyLIV पर जाकर देख सकते हैं।
3. Bard Of Blood

नेटफ्लिक्स की स्पाई-थ्रिलर ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ में इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आते हैं। इस सीरिज़ की कहानी RAW से निकाले जा चुके एजेंट कबीर आनंद के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें एक बेहद खतरनाक मिशन के तहत कबीर को बलूचिस्तान भेजा जाता है, जहां उसका मकसद चार भारतीय एजेंटों को बचाना होता है। मिशन के दौरान सामने आने वाले खतरे कहानी को लगातार रोमांचक बनाए रखते हैं।
4. The Night Agent

अगर आपको हॉलीवुड की जासूसी और एक्शन से भरपूर सीरीज पसंद हैं, तो ‘द नाइट एजेंट’ एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। Netflix की यह सीरीज एक FBI एजेंट की कहानी है, जो कि एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करने की कोशिश में जुट जाता है। वहीं मिशन के दौरान उसे कई खतरनाक सिचुएशन्स का सामना करना पड़ता है।
5. The Americans

‘द अमेरिकन्स’ की कहानी भी बाकी सीरीज से थोड़ी अलग है। JioHotstar पर एवेलेबल इस शो में दो रूस के जासूसों की कहानी दिखाई गई है, जो शादीशुदा कपल बनकर अपने बच्चों के साथ वॉशिंगटन डीसी में रहते हैं। दोनों अमेरिकी नागरिक होने का दिखावा करते हुए सीक्रेट तरीके से सोवियत सरकार के लिए जासूसी करते हैं। परिवार, जासूसी और लगातार बढ़ते खतरे का यह कॉम्बीनेशन सीरिज को खास बनाता है।
वहीं अगर आपको खुफिया मिशन, अंडरकवर एजेंट, आतंकवाद और सस्पेंस से भरपूर कहानियां पसंद हैं। तो ये पांचों सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जगह बना सकती हैं।
Read More: ‘रक्तांचल’ से भी ज्यादा खतरनाक है ये वेब सीरिज़, एक बार जरूर देखें


Download Android App
Download iOS App




