‘रक्तांचल’ से भी ज्यादा खतरनाक है ये वेब सीरिज़, एक बार जरूर देखें

Summary :

‘पाताल लोक’ एक दमदार क्राइम-थ्रिलर सीरीज है, जो अपराध के साथ-साथ राजनीति, जातिवाद, पुलिस और मीडिया की काली सच्चाई दिखाती है। इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी की जांच के दौरान सामने आने वाले खतरनाक अपराधी और रहस्य कहानी को बेहद रोमांचक बनाते हैं। जयदीप अहलावत और अभिषेक बनर्जी समेत पूरी स्टारकास्ट की शानदार एक्टिंग इसे एक बेहतरीन क्राइम सीरीज बनाती है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर क्राइम और गैंगवार से जुड़ी कहानियों की हमेशा से अलग फैन फॉलोइंग रही है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के अपराध की दुनिया पर बनी सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आती हैं। अगर आपको ‘रक्तांचल’ जैसी गैंगवार और डामिनेंस जैसी कहानियां पसंद हैं, तो अमेजन प्राइम वीडियो की ‘पाताल लोक’ आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है। यह सीरीज सिर्फ अपराध और हिंसा तक लिमिटेड नहीं रहती, बल्कि इसके जरिए राजनीति, जातिवाद, पुलिस व्यवस्था और मीडिया के काले पहलुओं को भी सामने लाया गया है।

Must Watch Web Series Of Amazon Prime: एक थके हुए पुलिस अफसर की कहानी

Story Of Patal Lok
Story Of Patal Lok (Source: Google)

‘पाताल लोक’ की कहानी दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी के इर्द-गिर्द घूमती है। हाथीराम एक साधारण पुलिस अधिकारी हैं, लेकिन उनकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब उन्हें एक पॉपुलर पत्रकार की हत्या की साजिश से जुड़े हाई-प्रोफाइल केस की जांच सौंप दी जाती है। जांच के दौरान वह चार सस्पेक्ट तक पहुंचते हैं। लेकिन मामला जितना आसान शुरुआत में दिखाई देता है, उसकी परतें खुलने के बाद उतना ही पेचीदा और खतरनाक होता जाता है।

अपराध से आगे की कहानी

Patal Lok Crime Series
Patal Lok Crime Series (Source: Google)

‘रक्तांचल’ जहां मुख्य तौर पर ठेकेदारी, रंगदारी और गैंगवार की लड़ाई पर फोकस करती है, तो वहीं ‘पाताल लोक’ अपराध के पीछे छिपी पूरी व्यवस्था को दिखाती है। सीरीज में राजनीति, जातिगत भेदभाव, मीडिया और पुलिस सिस्टम पर भी सवाल उठाए गए हैं। कहानी यह दिखाने की कोशिश करती है कि अपराध सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं होता, बल्कि उसके तार सत्ता और प्रभावशाली लोगों तक भी पहुंच सकते हैं।

हथौड़ा त्यागी ने पैदा किया खौफ

Hathoda Tyagi In Patal Lok
Hathoda Tyagi In Patal Lok (Source: Google)

अभिषेक बनर्जी ने हथौड़ा त्यागी का किरदार निभाकर दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनका शांत चेहरा, कम बोलने का अंदाज और हिंसक व्यवहार इस किरदार को बेहद डरावना बना देता है। वहीं खास बात यह है कि सीरीज के अपराधी किसी फिल्मी विलेन की तरह नजर नहीं आते। बल्कि उनके किरदार बेहद असल और अनकम्फर्टेबल करने वाले लगते हैं, जिसकी वजह से कहानी का असर और ज्यादा बढ़ जाता है।

हर मोड़ पर नया सस्पेंस

Suspense Thriller Web Series
Suspense Thriller Web Series (Source: Google)

‘पाताल लोक’ की कहानी चित्रकूट के बीहड़ों से लेकर पंजाब और दिल्ली की गलियों तक पहुंचती है। अलग-अलग जगहों और किरदारों के जरिए कहानी लगातार नए राज खोलती है और दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखती है। अगर आपको क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर कहानियां पसंद हैं, तो यह सीरीज आपको शुरुआत से आखिर तक बांधे रख सकती है। जयदीप अहलावत समेत पूरी स्टारकास्ट की शानदार एक्टिंग इसकी सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। क्राइम और राजनीति की इस अंधेरी दुनिया को करीब से देखने के लिए ‘पाताल लोक’ एक बेहतरीन ऑप्शन है, जिसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

Read More: बुराड़ी कांड पर बेस्ड ये खौफनाक वेब सीरीज आपको कर देगी हैरान, 6 एपिसोड में छिपी है सामूहिक मौत की मिस्ट्री

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं