अगर आपको सच्ची घटनाओं से इन्सपायर्ड क्राइम थ्रिलर और मिस्टीरियस कहानियां पसंद हैं, तो जियो हॉटस्टार पर मौजूद यह वेब सीरीज आपको काफी देर तक सोचने पर मजबूर कर सकती है। दिल्ली के चर्चित बुराड़ी कांड पर बेस्ड बनाई गई यह सीरीज एक जनरल परिवार के अंदर धीरे-धीरे पनपते अंधविश्वास और मानसिक उलझनों की अनोखी कहानी को सामने लेकर आती है। वहीं तमन्ना भाटिया और अभिषेक बनर्जी की दमदार एक्टिंग कहानी के सस्पेंस को और गहरा करती है।
11 मौतों ने खड़ा किया बड़ा सवाल

सीरीज की कहानी रजावत परिवार के 11 सदस्यों की मिस्टीरियस मौत से शुरू होती है। एक ही घर में परिवार के सभी सदस्यों की लाश मिलने के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि आखिर इतनी बड़ी घटना के पीछे क्या वजह थी। क्या यह सामूहिक हत्या थी, कोई वेल-प्लेन्ड साजिश या फिर परिवार के अंदर चल रहा कोई ऐसा विश्वास, जिसने सभी को इस भयानक अंजाम तक पहुंचा दिया? जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे नए-नए राज सामने आते रहते हैं।
तमन्ना भाटिया बनीं जांच अधिकारी
तमन्ना भाटिया इस सीरीज में इंस्पेक्टर ‘अन्या’ का रोल निभा रही हैं। वह एक एक्सपीरिएंस्ड पुलिस अधिकारी के तौर पर मामले की जांच करती हैं और हर सुराग को जोड़ने की कोशिश करती हैं। जांच के दौरान सामने आने वाले सबूत कहानी को लगातार नए मोड़ देते हैं। वहीं तमन्ना ने सीरियस और सेंसीटीव रोल को काफी अच्छे ढंग से निभाया है, जिससे उनके रोल का अहम हिस्सा कहानी में जान फूंकता हुआ दिखाई देता है।
अभिषेक बनर्जी का डरावना अंदाज

अभिषेक बनर्जी ने परिवार के एक ऐसे सदस्य का किरदार भी निभाया है, जिसकी सोच और अंधविश्वास कहानी को भयानक दिशा में ले जाते हैं। उनकी एक्टिंग इस किरदार को और ज्यादा मिस्टीरियस बना देती है। उनके हाव-भाव, बोलने का अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस कई सीन में माहौल को डरावना बना देते हैं। कहानी के आखरी पड़ाव पर जब घटनाओं की असली वजह सामने आती है, तो पूरा सीनेरियो और भी चौंकाने वाला लगता है।
6 एपिसोड में खुलता है रहस्य

रॉबी गरेवाल के निर्देशन में बनी इस सीरीज में कुल 6 एपिसोड हैं। हर एपिसोड लगभग 31 से 50 मिनट का है। कहानी को इस तरह आगे बढ़ाया गया है कि हर कड़ी के साथ मिस्ट्री और गहरी होती जाती है। वहीं जांच के दौरान सामने आने वाले नए तथ्य दर्शकों की एक्साइटमेंट बनाए रखते हैं और अगले एपिसोड तक पहुंचने की क्यूरोसिटी बढ़ाते हैं।
अंधविश्वास और मेंटल हेल्थ पर सवाल

सीरीज सिर्फ एक मिस्टीरियस मौत की कहानी नहीं है, बल्कि यह समाज में मौजूद अंधविश्वास और मानसिक हेल्थ को नजरअंदाज करने जैसी सीरियस समस्याओं पर भी सवाल उठाती है। कहानी यह दिखाने की कोशिश करती है कि जब अंधविश्वास गहरी मानसिक उलझनों के साथ जुड़ जाता है, तो उसके परिणाम कितने भयानक हो सकते हैं। IMDb पर भले ही इसे बहुत ज्यादा रेटिंग न मिली हो, लेकिन रहस्य, वास्तविक घटनाओं से प्रेरित कहानी और मजबूत सामाजिक मैसेज की वजह से इस क्राइम-थ्रिलर को पसंद करने वालों के लिए यह ये एक दिलचस्प ऑप्शन हो सकती है।
Read More: Jio Hotstar पर ये वेब सीरिज़ मचा रही है धमाल, 6 एपिसोड की इस सीरिज़ में जानें क्या है खास?



Download Android App
Download iOS App




