Jio Hotstar पर ये वेब सीरिज़ मचा रही है धमाल, 6 एपिसोड की इस सीरिज़ में जानें क्या है खास?

Summary :

JioHotstar की 6 एपिसोड वाली सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ सस्पेंस, थ्रिल और कॉमेडी से भरपूर है। कहानी प्रीतम और पेड्रो की है, जो साइबर क्राइम की जांच करते हुए एक खतरनाक रहस्य में फंस जाते हैं। वीर हिरानी और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि कई बड़े कलाकार भी सीरीज का हिस्सा हैं। सीरीज को IMDb पर 7.8 की रेटिंग मिली है और यह थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए अच्छा विकल्प है।

JioHotstar पर रिलीज हुई 6 एपिसोड की वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ इन दिनों दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। रिलीज को एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी सीरीज को लेकर लोगों के बीच अलग सी दिलचस्पी बनी हुई है। सस्पेंस, थ्रिल और कॉमेडी के शानदार कॉम्बीनेशन वाली यह सीरीज शुरुआत से लेकर आखिर तक दर्शकों को कहानी से जोड़ कर रखती है।

Jiohotstar Most Popular Web Series: क्या है ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की कहानी?

Pritam And Pedro Story
Pritam And Pedro Story (Source: Google)

सीरीज की कहानी दो किरदारों, प्रीतम पार्कर और पेड्रो गोंसाल्वेस के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों मिलकर साइबर क्राइम से जुड़े मामलों की जांच करते हैं। एक केस की पड़ताल के दौरान उन्हें ऐसे खतरनाक राज का सामना करना पड़ता है, जो उनकी सोच से कई ज्यादा गहरा और मिस्टीरियस होता है।

Pritam And Pedro Web Series
Pritam And Pedro Web Series (Source: Google)

फिर जांच के आगे बढ़ने के साथ कहानी में कई नए मोड़ भी आते हैं। जिस साइबर अपराधी की तलाश प्रीतम और पेड्रो कर रहे होते हैं, उसका रिलेशन प्रीतम की पर्सनल लाइफ से जुड़ा हुआ निकलता है। यही कनेक्शन कहानी को और दिलचस्प बना देता है और क्लाइमैक्स में दर्शकों को चौंकाने वाला खुलासा देखने को मिलता है।

दमदार है स्टारकास्ट

Pritam And Pedro Starcast
Pritam And Pedro Starcast (Source: Google)

‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में वीर हिरानी ने प्रीतम का रोल निभाया है, जबकि अरशद वारसी पेड्रो के किरदार में नजर आते हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग कहानी को खास बनाती है। सीरीज में मोना सिंह, राजेश शर्मा, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी और मोहित चौहान जैसे जाने-माने कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देते हैं।

IMDb पर भी मिली अच्छी रेटिंग

Pritam And Pedro IMBD Rating
Pritam And Pedro IMBD Rating (Source: Google)

दर्शकों के बीच पॉपुलर इस सीरीज को IMDb पर 7.8 की रेटिंग मिली है। अगर आपको सस्पेंस और थ्रिल के साथ कॉमेडी का तड़का पसंद है, तो सिर्फ 6 एपिसोड वाली ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इसकी तेज रफ्तार कहानी और मिस्टीरियस ट्विस्ट इसे शुरू से आखिर तक देखने लायक बनाते हैं।

Read More: ‘Kar Gayi Chull’ फेम सिंगर Sukriti Kakkar ने की सगाई, जानें कौन हैं उनके होने वाले पति?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।