Latest Green Bangles Design: हरा रंग खुशहाली, सुहाग और ताजगी का प्रतीक माना जाता है। तीज-त्योहार हो, शादी का मौका हो या कोई पूजा-पाठ, हरी चूड़ियों की चमक हर महिला के हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। लेकिन जब इन हरी चूड़ियों के साथ सही कंगन का कॉम्बिनेशन मिल जाए, तो आपके हाथों को साधारण नहीं बल्कि एकदम ‘रॉयल लुक’ मिलता है।
अगर आप भी अपनी हरी चूड़ियों के सेट को एक नया और प्रीमियम ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो इन लेटेस्ट कंगन डिजाइंस को जरूर ट्राई करें।
Kundan & Meenakari Kada

कुंदन वर्क का ट्रेडिशनल लुक कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता। हरी चूड़ियों के दोनों तरफ लाल या सफेद कुंदन वाले चौड़े कंगन लगाने से हाथों में एक शाही निखार आता है। अगर आपकी साड़ी या लहंगे में गोटा-पत्ती या हैवी वर्क है, तो मीनाकारी वाले कुंदन कंगन सबसे बेहतरीन ऑप्शन साबित होंगे।
Antique Temple Jewelry Bangles

Matte Gold फिनिश और देवी-देवताओं या मोर की नक्काशी वाले एंटीक कंगन हरी चूड़ियों के साथ बहुत ही एलिगेंट और क्लासिक लगते हैं। सिल्क या कांजीवरम साड़ियों के साथ यह कॉम्बिनेशन बेहद रॉयल और ग्रेसफुल लगता है।
Pearl & Zardozi Accent Kangan

सफेद मोतियों की लटकन या किनारी वाले कंगन हरी चूड़ियों के गहरे रंग को बहुत ही खूबसूरती से बैलेंस करते हैं। अगर आप कंट्रास्ट लुक चाहती हैं, तो हरी चूड़ियों के बीच-बीच में पतले मोती वाले कंगन और सिरों पर चौड़े पेचदार कंगन लगाएं।
Zircon Stone Bangles

अगर आपको इवनिंग पार्टी, संगीत या रिसेप्शन के लिए एथनिक लुक तैयार करना है, तो स्पार्कलिंग जरकन या स्टोन वर्क वाले कंगन चुनें। इनकी चमक रात की रोशनी में बेहद अट्रैक्टिव लगती है। कांच की सिंपल हरी चूड़ियों के साथ अमेरिकन डायमंड कट कंगन लगाने से मॉर्डन और ट्रेडिशनल का परफेक्ट फ्यूजन बनता है।
Rajwadi Screw Bangles

रजवाड़ी स्टाइल के पचेलिया या पेच वाले कंगन भारी-भरकम लुक देने के लिए जाने जाते हैं। इनके सिरों पर शेर, मोर या हाथी के मुंह बने होते हैं जो इसे एक असली ‘राजपूती/रॉयल’ फील देते हैं। भारी बंधेज, लहरिया या राजपूती पोशाक के साथ यह सेट एकदम परफेक्ट बैठता है।
Also Read: Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज पर दिखना है सबसे खास? इन ट्रेडिशनल गहनों से निखरेगा आपका रूप!



Download Android App
Download iOS App




