सावन का पवित्र महीना आते ही सुहागिन महिलाओं के चेहरे खिल उठते हैं। कोई पति की लंबी उम्र के लिए सावन सोमवार का व्रत रखती है, तो कोई सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य का प्रतीक हरियाली तीज मनाती है। तीज सिर्फ एक त्योहार भर नहीं, बल्कि हर शादीशुदा महिला की आस्था और खुशियों का महापर्व है। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए महिलाएं हफ्तों पहले से ही बाजारों में खरीदारी और सजने-संवरने की तैयारियों में जुट जाती हैं।
आज हम आपको बताएंगे उन खास ज्वेलरी के बारे में जिसे हर महिला को तीज के दिन जरूर पहनना चाहिए।
Nath

तीज के खास मौके पर अपनी शादी की नथ जरूर कैरी करें। यह न सिर्फ आपको ट्रेडिशनल लुक देती है, बल्कि नथ के बिना भारतीय सुहागन का श्रृंगार अधूरा माना जाता है।
Mang Tikka

मांग टीका माथे के ठीक बीचों-बीच सजता है। धार्मिक मान्यता के साथ-साथ यह हमारे ‘आज्ञा चक्र’ को सक्रिय करता है, जिससे मानसिक शांति और पॉजिटिव एनर्जी मिलती है।
Green Bangles

सावन और तीज के पावन पर्व पर हरे रंग की कांच की चूड़ियां पहनना बेहद शुभ माना जाता है। हरा रंग खुशहाली और शांति का प्रतीक है, वहीं इनकी मधुर खनक पति की लंबी उम्र की कामना से जुड़ी होती है।
Toe- Ring

पैरों की उंगलियों में सजने वाली बिछिया हर सुहागन की पहली पसंद होती है। यह न केवल आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि एक्यूप्रेशर के जरिए सेहत से जुड़े ढेरों फायदे भी देती है। इस तीज चांदी के नए-नए डिजाइन्स ट्राई करें।


Download Android App
Download iOS App




