8 महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान भी ‘Raka’ की शूटिंग में बिज़ी हैं Deepika Padukone, एटली से अल्लू अर्जुन तक हर कोई हुआ हैरान

Summary :

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को एक साथ मैनेज कर रही हैं। अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच भी एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ की शूटिंग पूरा करने में बिज़ी हैं। इस फिल्म में वो अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका अपने हिस्से की शूटिंग जल्द से जल्द पूरी करने पर फोकस कर रही हैं। Deepika Padukone On Shoot In Pregnancy: ‘राका’ की शूटिंग में बिज़ी हैं दीपिका एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोडक्शन से जुड़े एक सीनियर सूत्र के हवाले से बताया गया है कि दीपिका इन दिनों फिल्म…

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को एक साथ मैनेज कर रही हैं। अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच भी एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ की शूटिंग पूरा करने में बिज़ी हैं। इस फिल्म में वो अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका अपने हिस्से की शूटिंग जल्द से जल्द पूरी करने पर फोकस कर रही हैं।

Deepika Padukone On Shoot In Pregnancy: ‘राका’ की शूटिंग में बिज़ी हैं दीपिका

Deepika Padukone On Shooting Of Raka
Deepika Padukone On Shooting Of Raka (Source: Google)

एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोडक्शन से जुड़े एक सीनियर सूत्र के हवाले से बताया गया है कि दीपिका इन दिनों फिल्म ‘राका’ के सेट पर लगातार काम कर रही हैं। फिल्म में उनके हिस्से की शूटिंग लगभग पूरी होने वाली है और इसी वजह से प्रोडक्शन टीम भी उनके सीक्वेंस जल्द खत्म करने की कोशिश कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका अपनी डिलीवरी से पहले शूटिंग शेड्यूल पूरा करने पर ध्यान दे रही हैं। वहीं बताया जा रहा है कि उनके दूसरे बच्चे का जन्म सितंबर के आसपास हो सकता है, जिसके चलते एक्ट्रेस अपने वर्क कमिटमेंट्स को समय पर पूरा करना चाहती हैं।

दीपिका के डेडिकेशन से प्रभावित है फिल्म की टीम

Deepika Padukone Dedication Towards The Film
Deepika Padukone Dedication Towards The Film (Source: Google)

बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान दीपिका लंबे समय तक सेट पर मौजूद रहती हैं। देर रात तक चलने वाले शूटिंग शेड्यूल में भी वो अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने में जुटी रहती हैं। उनकी इसी मेहनत और काम के लिए उनके समर्पण ने फिल्म के कलाकारों और क्रू मेंबर्स को काफी अफेक्ट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक एटली और फिल्म के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन भी दीपिका के इस डेडिकेशन को देखकर काफी प्रभावित हैं।

पहले भी सामने आई थीं ऐसी खबरें

Deepika Padukone On Shoot In Pregnancy
Deepika Padukone On Shoot In Pregnancy (Source: Google)

इससे पहले भी कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दीपिका फिल्म की शूटिंग को पूरा करने के लिए अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान लगातार काम कर रही थीं। बताया गया है कि उन्होंने फिल्म के लिए कुछ चैलेंजिंग और एक्शन से जुड़े सीक्वेंस भी शूट किए हैं। प्रोडक्शन टीम भी दीपिका के शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए उनके हिस्से की शूटिंग को प्राइयोरिटी दे रही है, ताकि उनके सभी जरूरी सीन्स समय पर पूरे किए जा सकें। वहीं अब फैंस को ‘राका’ में दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है। फिल्म से जुड़ी ऑफिशियल रिलीज डेट और बाकी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Read More: Happy Birthday Mahesh Babu: Superstar के बर्थडे पर एसएस राजामौली ने दिया बड़ा सरप्राइज, ‘वाराणसी’ में दिखा Mahesh Babu का धांसू लुक

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं