साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू ने 9 अगस्त को अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। ऐसे में इस खास दिन को और यादगार बनाते हुए फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ से महेश बाबू की कुछ नई झलकियां शेयर की। इन ग्लिम्प्स में एक्टर अफ्रीका के घने जंगलों के बीच नजर आ रहे हैं, जबकि उनके पीछे कई जंगली जानवर दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।
Happy Birthday Mahesh Babu: अफ्रीकी जंगलों में दिखा महेश बाबू का दमदार अंदाज
View this post on Instagram
‘वाराणसी’ को बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही एडवेंचर थ्रिलर फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म में महेश बाबू के अलावा प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग भारत के साथ-साथ विदेशों के कई लोकेशंस पर की गई है।
महेश बाबू के बर्थडे पर रिलीज किए गए ग्लिम्प्स में उनका लुक काफी इम्प्रेसिव नजर आ रहा है। एक तस्वीर में उनका साइड प्रोफाइल दिखाई देता है, जबकि बैकग्राउंड में अफ्रीका के जंगल और जंगली जानवर नजर आ रहे हैं। पहली नजर में ये सीन किसी बड़े सेट या VFX का हिस्सा लग सकते हैं, लेकिन राजामौली ने बताया है कि ये नजारे असल लोकेशन पर शूट किए गए हैं।
राजामौली ने बताया अफ्रीका में शूटिंग का एक्सपीरिएंस

एसएस राजामौली ने अफ्रीका में फिल्म की शूटिंग से जुड़े अपने एक्सपीरिएंस भी शेयर किए। उन्होंने किलिमंजारो और मसाई मारा जैसी जगहों पर शूटिंग को बेहद खास बताया। राजामौली के मुताबिक, वहां की नेचुरल खूबसूरती इतनी शानदार थी कि कई बार उन्हें लगा कि कैमरा भी उस सीन की असल ग्रेटनेस को पूरी तरह कैद नहीं कर सकता।
रहस्यमयी मिशन पर निकलेंगे ‘रुद्र’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘वाराणसी’ में महेश बाबू ‘रुद्र’ नाम के किरदार का रोल निभा रहे हैं। कहानी एक रहस्यमयी एस्ट्रोएड और उससे जुड़े खतरनाक मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में रुद्र को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में ट्रेवल करते हुए एक प्राचीन और रहस्यमयी चीज की तलाश करनी होगी।
प्रियंका चोपड़ा बनेंगी ‘मंदाकिनी’

इस रोमांचक सफर में महेश बाबू के किरदार का साथ इतिहासकार ‘मंदाकिनी’ देंगी, जिसका रोल प्रियंका चोपड़ा निभा रही हैं। फिल्म की कहानी अफ्रीका के जंगलों से शुरू होकर अंटार्कटिका की बर्फीली दुनिया और यूरोप तक पहुंचती है। इस दौरान रुद्र और मंदाकिनी का सामना तकनीक के महारथी और खतरनाक विलेन ‘कुंभा’ से होगा। फिल्म की कहानी और इसका बेहतरीन बड़ा लेवल इसे राजामौली की अब तक की एम्बिशियस फिल्मों में शामिल करता है।
फिल्म में रामायण का भी होगा खास कनेक्शन

‘वाराणसी’ में रामायण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में करीब 25 से 30 मिनट का रामायण सीक्वेंस शामिल होगा। इस हिस्से में महेश बाबू भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। एसएस राजामौली खुद फिल्म के इस पहलू का खुलासा कर चुके हैं।
7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी ‘वाराणसी’

फिल्म को बड़े पैमाने पर IMAX फॉर्मेट को ध्यान में रखते हुए शूट किया जा रहा है। ‘वाराणसी’ को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है और महेश बाबू के बर्थडे पर जारी किए गए नए ग्लिम्प्स ने इस एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Read More: ‘Toxic’ का ट्रेलर देख फटी रह जाएंगी आपकी आंखे, जानें लोगों की क्या है राय?


Download Android App
Download iOS App




