साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। करीब 4 मिनट 38 सेकंड के इस ट्रेलर में यश एक बेहद खतरनाक और वॉयलेंट अंदाज में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को रिलीज हुए महज 18 घंटे हुए हैं, लेकिन इसे यूट्यूब पर 17 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म के ट्रेलर को मिल रहे जबरदस्त रिएक्शन ने दर्शकों के बीच इसकी रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
गैंगस्टर के रोल में दिखे यश
‘टॉक्सिक’ में यश गैंगस्टर राया के किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक इमोशनल और रहस्यमयी सीन से होती है, जिसमें एक घायल बच्चा यश के किरदार से माफी मांगता दिखाई देता है। इसके बाद कहानी तेजी से वॉयलेंट और अपराध की दुनिया में एंट्री करती है। ट्रेलर में यश का डबल रोल भी देखने को मिलता है। एक किरदार में वह दाढ़ी और खतरनाक लुक वाले गैंगस्टर राया बने हैं, जबकि दूसरे किरदार में वह छोटे बाल और टैटू वाले रूमी के रूप में दिखाई देते हैं। वहीं खास बात यह है कि रूमी अपने पिता के खिलाफ खड़ा होता नजर आता है।
यश के अलग-अलग लुक ने मचाई हलचल
फिल्म के ट्रेलर में यश के कई अलग-अलग अवतार देखने को मिलते हैं। हालांकि, उनका न्यूड लुक सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है। फैंस इस लुक को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। कई फैंस को यश का यह अंदाज बेहद खतरनाक और अलग लगा, जबकि कुछ लोग इसे फिल्म के सबसे बड़े सरप्राइज में से एक बता रहे हैं। ट्रेलर के एक्शन और यश के इंटेंस अंदाज ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
कियारा समेत इन एक्ट्रेसेस की भी दिखी झलक

‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कई बड़े नाम नजर आने वाले हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत लीड रोल में दिखाई देंगी। ट्रेलर में कियारा आडवाणी के सर्कस थीम वाले नादिया किरदार की भी झलक देखने को मिलती है। वहीं, बाकी एक्ट्रेसेस के किरदार भी कहानी में अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। हालांकि कई लोगों ने इस ट्रेलर को देखने के बाद वुमेन ऑब्जेक्टीफिकेशन और सॉफ्ट पॉर्न जैसे सीन्स को दिखाए जाने पर नाराज़गी जताई है, लेकिन दूसरी ओर कई लोग इसे एक नए दौर के डेवेलप्ड सिनेमा के तौर पर देख रहे हैं।
‘रामायण’ के रावण से हुई यश के किरदार की तुलना

यश जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रावण का रोल निभाते हुए भी नजर आएंगे। ऐसे में ‘टॉक्सिक’ में उनके बेहद खतरनाक लुक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तुलना रावण से कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर अपने नाम की तरह ही टॉक्सिक है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फिल्म में यश को देखने के बाद रावण भी ज्यादा सभ्य नजर आने लगा है। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई मजेदार कमेंट्स वायरल हो रहे हैं।
26 अगस्त को रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’

गीथू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को कन्नड़ और अंग्रेजी भाषाओं में शूट किया गया है। फिल्म के हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम डब वर्जन भी दर्शकों के लिए एवेलेबल होंगे। फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी नजर आएंगी। यह फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ट्रेलर को मिल रही शानदार रिएक्शन्स के बाद अब फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।



Download Android App
Download iOS App




