हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां सुंदरनगर क्षेत्र में एक महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने, अलमारी से लाखों के सोने के गहने चोरी करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप भी लगाया है। पुलिस ने शिकायत सर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रात को घर में घुसकर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 और 4 अगस्त की दरमियानी रात को एक व्यक्ति जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता और उसके पति को धमकी दी कि अगर किसी को बताया, तो जान से मार देंगे।
5 लाख रुपये के गहने चुराए
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने जाते समय घर की अलमारी में रखे करीब 5 तोले सोने के गहने, जिनकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है, वह भी चुराकर ले गया।
जेठानी पर भी धमकाने का आरोप
इस मामले में पीड़िता ने अपनी जेठानी पर भी खुद को और अपने पति को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, सुंदरनगर के डीएसपी भारत भूषण ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद हर पहलू से जांच की जा रही है।



Download Android App
Download iOS App




