Gold Silver Rate Today 9 August: 2,510 रूपये महंगा हुआ सोना, चांदी में भी उछाल, जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव

Summary :

आज, 9 अगस्त (रविवार) को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,52,550 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,39,850 प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि चांदी की कीमत ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम रही।

देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज, 9 अगस्त (रविवार) को सोने-चांदी के भाव में भारी उछाल आया है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,52,550 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,39,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, चांदी की कीमत 245000 रुपये प्रति किलोग्राम है। इंडियन बुलियन ज्वैलरी एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में सोना 6,761 रुपये और चांदी 13,086 रुपये तक महंगी हुई है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कितना है आज का ताजा भाव।

सोने चांदी में उछाल के 5 कारण

  • मिडिल ईस्ट में हमले रुकने से वैश्विक सपोर्ट मिला है।
  • डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आने से भी कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला।
  • अमेरिका-ईरान में तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की मांग फिर से बढ़ रही है।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

24, 22, 18 कैरेट गोल्ड का रेट (बुलियन्स के मुताबिक)

Gold Silver Rate Today 9 August
 Gold Price Today (Image- Social Media)
सोने की शुद्धता 10 ग्राम की कीमत 1 औंस की कीमत 1 तोला की कीमत
गोल्ड 24 कैरेट ₹1,52,140 ₹4,31,310 ₹1,77,453
गोल्ड 22 कैरेट ₹1,39,462 ₹3,95,367 ₹1,62,665
गोल्ड 18 कैरेट ₹1,14,105 ₹3,23,482 ₹1,33,090
गोल्ड 14 कैरेट ₹88,748 ₹2,51,597 ₹1,03,514
गोल्ड 12 कैरेट ₹76,070 ₹2,15,655 ₹88,727

10 शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर (City) 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली (Delhi) ₹1,39,850 ₹1,52,550
जयपुर (Jaipur) ₹1,39,850 ₹1,52,550
लखनऊ (Lucknow) ₹1,39,850 ₹1,52,550
चंडीगढ़ (Chandigarh) ₹1,39,850 ₹1,52,550
अहमदाबाद (Ahmedabad) ₹1,39,750 ₹1,52,450
भोपाल (Bhopal) ₹1,39,750 ₹1,52,450
मुंबई (Mumbai) ₹1,39,650 ₹1,52,350
कोलकाता (Kolkata) ₹1,39,650 ₹1,52,350
हैदराबाद (Hyderabad) ₹1,39,650 ₹1,52,350
चेन्नई (Chennai) ₹1,39,000 ₹1,51,640

10 शहरों में चांदी का भाव (प्रति किलोग्राम)

Gold Silver Rate Today 9 August
 Silver Rate Today (Image- Social Media)
शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किग्रा
दिल्ली ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
लखनऊ ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
मुंबई ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
जयपुर ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
पटना ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
कोलकाता ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
अहमदाबाद ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
पुणे ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
मेरठ ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
लुधियाना ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000

Today VS Yesterday Gold Rate: सोने के भाव में कितना हुआ बदलाव

शहर (City) 24 कैरेट आज 24 कैरेट कल बदलाव 22 कैरेट आज 22 कैरेट कल बदलाव
दिल्ली (Delhi) ₹1,52,550 ₹1,50,040 +₹2,510 ₹1,39,850 ₹1,37,550 +₹2,300
मुंबई (Mumbai) ₹1,52,350 ₹1,49,890 +₹2,460 ₹1,39,650 ₹1,37,400 +₹2,250
लखनऊ (Lucknow) ₹1,52,550 ₹1,50,040 +₹2,510 ₹1,39,850 ₹1,37,550 +₹2,300
चंडीगढ़ (Chandigarh) ₹1,52,550 ₹1,50,040 +₹2,510 ₹1,39,850 ₹1,37,550 +₹2,300
कोलकाता (Kolkata) ₹1,52,350 ₹1,49,890 +₹2,460 ₹1,39,650 ₹1,37,400 +₹2,250
चेन्नई (Chennai) ₹1,51,640 ₹1,50,000 +₹1,640 ₹1,39,000 ₹1,37,500 +₹1,500

एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कमजोर डॉलर, महंगाई घटने की उम्मीद और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने की वजह से सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। फिलहाल निवेशकों की नजर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर आने वाले फैसलों पर टिकी हुई है। अगर वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बनी रही, तो आगे भी सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Also Read: Petrol Diesel Rate 9 August 2026: दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये, जानें टॉप 14 शहरों में क्या है ताजा भाव

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।