राजौरी गार्डन में मॉल से कूदकर 19 साल की छात्रा ने दी जान, मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

Summary :

दिल्ली के राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास 8 अगस्त की रात को पुलिस गश्त के दौरान एक 19 वर्षीय छात्रा का शव मिला। बताया जा रहा है कि लड़की के हाथ में एक सुसाइड नोट भी था। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।

राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के आस-पास 19 साल की लड़की का शव मिला। 8 अगस्त को पुलिस पेट्रोलिंग टीम जब रात को गश्त कर रही थी, तभी मेट्रो के पास छात्रा का शव मिला। बताया जा रहा है कि लड़की के हाथ में सुसाइड नोट भी लिखा हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आर्यभट्ट कॉलेज में BA थर्ड ईयर की छात्रा थी

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को राजौरी गार्डन (पिंक लाइन) मेट्रो स्टेशन के पास एक मॉल की ऊपरी मंजिल से कूदकर 19 साल की लड़की सुसाइड किया है। पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 194 के तहत कार्यवाही शुरू कर दी। लड़की के हाथ से एक सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा है कि लड़की दिल्ली के आर्यभट्ट कॉलेज में BA थर्ड ईयर की छात्रा थी। पुलिस छात्रा के मौत के पीछे का वास्तविक कारणों की जांच कर रहा है।

मां की मौत के बाद से डिप्रेशन में थी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़की के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने अपने डिप्रेशन का जिक्र किया है। इस नोट में लड़की ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से जान दे रही है। बताया जा रहा है कि 19 साल की लड़की अपनी मां की मौत के बाद से डिप्रेशन से जूझ रही थी। उसकी मां की मौत 2021 में हुई थी। फिलहाल पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्रा का मोबाइल अपने कब्जे में लिया है। इसके अलावा उसके CDR भी निकलवाए गए हैं।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।