महाराष्ट्र के लोगों को रविवार की सुबह महंगाई का झटका लगा है। मिल्क प्रोड्यूसर्स एंड प्रोसेसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने गाय और भैंस दोनों के दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है, जो 11 अगस्त 2026 से पूरे राज्य में लागू हो जाएंगे। इसके साथ ही दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद भी 10% तक महंगे हो सकते हैं।
अब कितने का मिलेगा दूध?
रक्षाबंधन से ठीक पहले आप जनता के बजट पर असर पड़ेगा। राज्य में दूध में 2 रूपये की बढ़ोतरी के बाद गाय का दूध 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये और भैंस का दूध 76 रुपये से बढ़कर 78 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। ये बढ़ोतरी 11 अगस्त से लागू होगी।
Milk prices in Maharashtra hiked by Rs 2/litre for both cow and buffalo milk. New rates applicable from August 11, 2026, after decision taken by the Milk Producers and Processors Welfare Association.
— ANI (@ANI) August 9, 2026
क्यों बढ़ाई गई दूध की कीमत?
एसोसिएशन के मुताबिक, डीजल के दाम 10 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं, जिसकी वजह से दूध के ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ गया है। पैकेजिंग की सामग्री 30 प्रतिशत महंगी हो गई है और किसानों से खरीदा जाने वाला दूध भी महंगा हुआ है। इन सभी बढ़ती को देखते हुए एसोसिएशन ने दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर और अन्य डेयरी उत्पादों (जैसे-दही,पनीर) की कीमत 10% तक बढ़ाने का फैसला किया है, जो 11 अगस्त से लागू होंगे।
आंध्र प्रदेश में बढ़ी हुई कीमत को लेकर विरोध
आंध्र प्रदेश में कृष्णा मिल्क यूनियन (विजया डेयरी) ने 10 अगस्त से दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। ये मासिक कार्डधारकों समेत सभी ग्राहकों पर 9 अगस्त की इनवॉइस तारीख से लागू होगी। पिछले चार महीनों में राज्य की कई डेयरियां दो बार दाम बढ़ा चुकी हैं, जिसके विरोध में शनिवार को CPM के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं और बच्चों के साथ मिलकर विजयवाड़ा के लेनिन सेंटर में विजया डेयरी के सेल्स पॉइंट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की।



Download Android App
Download iOS App




