JNU ने रद्द किया उमर खालिद की किताब पर चर्चा का कार्यक्रम, क्या है वजह?

Summary :

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने 10 अगस्त को उमर खालिद की किताब 'फ्रैक्चर्ड कम्युनिटीज' पर होने वाली चर्चा के लिए SSS-1 ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द कर दी है।

जवाहर लाल नेहरू (JNU) ने 10 अगस्त को होने वाली उमर खालिद की किताब ‘फ्रैक्चर्ड कम्युनिटीज’ पर होने वाली चर्चा के लिए दिए गए SSS-1 ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द कर दी है। उमर का यह कार्यक्रम 10 अगस्त को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होने वाला था। इस कार्यक्रम को जेएनयू छात्रसंघ (JNUSU) द्वारा ‘आदिवासी दिवस’ के मौके पर आयोजित किया जाना था।

क्यों रद्द की गई बुकिंग?

इस कार्यक्रम के लिए SS-1 ऑडिटोरियम बुक किया गया था। इसमें प्रो. प्रभु महापात्र, प्रो. उमा चक्रवर्ती, हर्ष मंदर समेत कई लोग शामिल होने वाले थे। लेकिन यूनिवर्सिटी ने इस कार्यक्रम की बुकिंग रद्द कर दी है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि ऑडिटोरियम बुकिगं के लिए दिए गए वेन्यू रिक्वेस्ट फॉर्म में कार्यक्रम की पूरी जानकारी नहीं दी गई थी। इस कैंसलेशन लेटर को जॉइंट रजिस्ट्रार ने जारी किया था और स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज (SSS) के डीन से मंजूरी मिली थी।

कैंसलेशन नोटिस में क्या लिखा?

जेएनयू (JNU) ने कहा है कि कैंपस में हॉल बुक करने के नियम साफ और पारदर्शी होने चाहिए। कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द होने से जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) और प्रशासन के बीच फिर से तनाव बढ़ सकता है। छात्र संघ इसे बोलने की आजादी पर हमला बता रहा है, जबकि प्रशासन इसे सिर्फ प्रशासनिक फैसला कह रहा है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।