एस.एस. राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े सितारों से सजी यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। करीब 1200-1300 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बन रही इस फिल्म पर राजामौली लंबे समय से काम कर रहे हैं।
SS Rajamouli Reveals Varansi Story: वाराणसी से दुनिया के कई हिस्सों तक जाएगी कहानी

फिल्म के बारे में बात करते हुए एस.एस. राजामौली ने बताया कि ‘वाराणसी’ की कहानी सिर्फ एक जगह तक लिमीटेड नहीं है। फिल्म का सफर वाराणसी से शुरू होकर अंटार्कटिका, अफ्रीका और रोम जैसी जगहों तक भी जाता है और आखिर में वापस वाराणसी लौटता है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म की कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।
शूटिंग का 80 परसेंट काम पूरा

राजामौली ने खुद खुलासा किया है कि फिल्म का लगभग 80 परसेंट काम पूरा हो चुका है। फिल्म के बड़े एक्शन सीक्वेंस पहले ही शूट किए जा चुके हैं। अब टीम बाकी बचे 20 परसेंट हिस्से की शूटिंग पर ध्यान दे रही है, जिसमें कहानी के महत्वपूर्ण और छोटे सीन्स को पूरा किया जा रहा है।
प्रोडक्शन और पोस्ट-प्रोडक्शन साथ-साथ होंगे

राजामौली ने बताया कि ‘वाराणसी’ का काम लगातार बिना रुके आगे बढ़ रहा है। शूटिंग के साथ-साथ एडिटिंग और वीएफएक्स का काम भी जारी है। वहीं शूट किए गए सीन्स को तुरंत वीएफएक्स टीम के पास भेजा जा रहा है, ताकि फिल्म को हर लेवल पर बेहतर बनाया जा सके। डायरेक्टर के मुताबिक, प्रोडक्शन और पोस्ट-प्रोडक्शन टीमें मिलकर लगातार काम कर रही हैं।
IMAX फॉर्मेट में होगा ग्रेंड एक्सपीरिएंस

‘वाराणसी’ को बड़े पैमाने पर IMAX फॉर्मेट में शूट किया जा रहा है। फिल्म के विजुअल्स और एक्शन सीक्वेंस को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि दर्शकों को एक शानदार सिनेमाई एक्सपीरिएंस मिल सके। RRR के बाद राजामौली की यह फिल्म उनके करियर की सबसे जरूरी प्रोजेकेट्स में से एक मानी जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




