बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। एक ओर वो अपनी आने वाली फिल्मों ‘राका’ और ‘किंग’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, तो दूसरी ओर दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर के बाद फैंस की नजरें भी उन पर टिकी हुई हैं। दीपिका इन दिनों बेटी दुआ की देखभाल के साथ-साथ अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियां भी निभा रही हैं। हालांकि इसी बीच उनकी फिल्म ‘राका’ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
Deepika Padukone Raka Film Shooting: जल्द पूरा होगा ‘राका’ का आखिरी शेड्यूल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में इस हफ्ते फिल्म ‘राका’ का नया शूटिंग शेड्यूल शुरू हो चुका है। इस दौरान अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के बीच फिल्म के कुछ अहम सीन्स फिल्माए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह दीपिका का फिल्म के लिए आखरी शूटिंग शेड्यूल हो सकता है। इसके बाद वह मैटरनिटी ब्रेक पर चली जाएंगी। मेकर्स फिलहाल उनके सभी हिस्सों की शूटिंग को प्राइयोरिटी दे रहे हैं, ताकि अगस्त से पहले उनका काम पूरा हो सके।
एक्शन सीन बॉडी डबल करेगी पूरी

जब दीपिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी, तब ऐसी खबरें सामने आई थीं कि फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम कम कर दिया गया है। हालांकि, बाद में मेकर्स ने इन खबरों को खारिज कर दिया था और साफ किया था कि उनके किरदार में किसी तरह की कटौती नहीं की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के कुछ हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस दीपिका की बॉडी डबल के जरिए शूट किए जाएंगे, जबकि एक्ट्रेस अपने हिस्से के ज्यादातर सीन्स पहले ही फिल्मा चुकी हैं।
शूटिंग पूरी होने के बाद रिलीज डेट का होगा ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका के हिस्से की शूटिंग पूरी होने के बाद मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर सकते हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी, वहीं, मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जान्हवी कपूर के भी अहम किरदार निभाने की चर्चा है, हालांकि मेकर्स ने अभी तक इन नामों की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है।
फिलहाल नई फिल्में साइन नहीं करेंगी दीपिका

बताया जा रहा है कि मैटरनिटी ब्रेक से लौटने तक दीपिका पादुकोण किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं करेंगी। फिलहाल उनका पूरा ध्यान ‘राका’ की शूटिंग पूरी करने और अपने परिवार के साथ समय बिताने पर है।
Read More: Junior NTR की फिल्म ‘ड्रैगन’ को लेकर बड़ा अपडेट, क्या बदलने वाली है फिल्म की रिलीज डेट?



Download Android App
Download iOS App




