साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म ‘ड्रैगन’ को लेकर फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव नहीं किया जाएगा। लंबे समय से ऐसी खबरें थीं कि जूनियर एनटीआर की चोट के कारण फिल्म की शूटिंग पर इफेक्ट पड़ेगा और इसकी रिलीज आगे बढ़ सकती है, लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है।
Dragon Film Release Date: जूनियर एनटीआर की चोट से बढ़ी थीं चिंताएं

कुछ समय पहले ‘ड्रैगन’ की शूटिंग के दौरान जूनियर एनटीआर के कंधे में चोट लग गई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें 6 से 8 हफ्ते आराम करने की सलाह दी थी। एक्टर फिलहाल रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं, उनकी चोट के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि फिल्म अपने तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएगी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये खबरें सही नहीं हैं, फिल्म की शूटिंग प्लानिंग के मुताबिक ही आगे बढ़ रही है और रिलीज डेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
जूनियर एनटीआर के बिना हो रही शूटिंग

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि प्रशांत नील और उनकी टीम फिलहाल फिल्म के उन हिस्सों की शूटिंग कर रहे हैं, जिनमें जूनियर एनटीआर की जरूरत नहीं है। इन सीन्स की तैयारी पहले से ही की गई थी, इसलिए एक्टर की गैरमौजूदगी से शूटिंग शेड्यूल पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। वहीं बताया जा रहा है कि जब जूनियर एनटीआर पूरी तरह फिट होकर सेट पर वापसी करेंगे, तब उनके बाकी हिस्सों की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी।
इस साल खत्म हो सकती है शूटिंग

मेकर्स फिल्म का काम जल्द पूरा करने की कोशिश में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर एनटीआर के लौटने के बाद उनके सभी महत्वपूर्ण सीन्स शूट किए जाएंगे और फिल्म की शूटिंग इस साल के खत्म होने तक पूरी कर ली जाएगी। प्रशांत नील को फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए भरपूर समय चाहिए, इसलिए टीम पहले ही शूटिंग खत्म करने की तैयारी कर रही है। फिल्म को 11 जून 2027 को रिलीज करने का ऐलान पहले ही किया जा चुका है।
पहली झलक में दिखा दमदार अंदाज
)
‘ड्रैगन’ की पहली झलक में जूनियर एनटीआर का जबरदस्त लुक देखने को मिला था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट भी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या नहीं। आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर की पिछली कुछ फिल्मों के प्रदर्शन को देखते हुए ‘ड्रैगन’ उनके करियर के लिए बेहद अहम प्रोजेक्ट माना जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App




