फिल्म ‘Balan The Boy’ को लोगों से मिला बेमिसाल प्यार, शानदार कहानी और दमदार एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल

Summary :

मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'बालन द बॉय' बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बाद अब जी5 पर रिलीज होते ही ट्रेंड कर रही है। टोविनो थॉमस स्टारर इस फिल्म की कहानी एक किशोर की अपनी मां की तलाश और उससे जुड़े रहस्यों पर आधारित है। IMDb पर 8.2 रेटिंग हासिल कर चुकी यह फिल्म हिंदी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ कंटेंट अपनी कहानी और रोमांच की वजह से तुरंत दर्शकों के बीच पॉपुलर हो जाते हैं। इन दिनों सस्पेंस और थ्रिलर जॉनर की फिल्मों की मांग काफी बढ़ गई है। ऐसे में ऐसी ही एक फिल्म हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है, जो आते ही चर्चा में आ गई है।

सस्पेंस और इमोशन से भरपूर है फिल्म

Balan: The Boy Film
Balan: The Boy Film (Source: Google)

बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता हासिल करने के बाद यह फिल्म अब ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है और दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी इसे पॉजिटीव रिएक्शन मिल रहा है। फिल्म की कहानी और ट्विस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है और इसे IMDb पर 8.2 की शानदार रेटिंग मिली है।

‘बालन द बॉय’ में नजर आए ये कलाकार

Balan - The Boy Actor
Balan – The Boy Actor (Source: Google)

यहां हम बात कर रहे हैं मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘बालन द बॉय’ की। करीब ढाई घंटे लंबी इस फिल्म का निर्देशन चिदंबरम एस. पोडुवल ने किया है। फिल्म में टोविनो थॉमस, जीन पॉल लाल, गणपति, के.आर., मोहम्मद जिनान और फरजाना पलाथिंगल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

Balan The boy Film Story
Balan The boy Film Story (Source: Google)

फिल्म की कहानी एक टीनएज लड़के बालन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां की तलाश में लगा हुआ है। उसकी मां जेल से बाहर आने के बाद अलग-अलग जगहों पर भटकती रहती है और कई नामों का इस्तेमाल करती है, जिससे बालन उलझन में पड़ जाता है। इसके बावजूद बालन अपनी मां का साथ नहीं छोड़ता। लेकिन अचानक उसकी मां गायब हो जाती है और बालन अकेला रह जाता है। इसके बाद कहानी में कई सस्पेंस और रोमांचक मोड़ आते हैं, जो दर्शकों को फिल्म के खत्म होने तक बांधे रखते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर भी रही सफल

Balan: The Boy box office
Balan: The Boy box office (Source: Google)

‘बालन द बॉय’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने दुनियाभर में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं 31 जुलाई को यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है और बेहद ही कम समय में ये ट्रेंड भी करने लगी। फिल्म मलयालम के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी एवेलेबल है। अपनी मजबूत कहानी, सस्पेंस और शानदार प्रदर्शन की वजह से यह फिल्म ओटीटी फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही है।

Read More: Jana Nayagan Box Office Day 6: ‘Jana Nayagan ‘ की कमाई में फिर आया उछाल, जानें कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।