साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ (Jana Nayagan) सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म दमदार कमाई कर रही है।
Jana Nayagan Box Office Day 6: छठे दिन बढ़ी फिल्म की कमाई

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के छठे दिन ‘जन नायकन’ की कमाई में फिर से तेजी देखने को मिली है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 250 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पहले हफ्ते के खत्म होने से पहले ही फिल्म ने शानदार बिजनेस करते हुए अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।
स्टारकास्ट ने जीता दर्शकों का दिल

फिल्म में विजय थलापति के साथ पूजा हेगड़े, मामिता बैजू और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। सभी कलाकारों की एक्टिंग को दर्शकों से पॉजिटीव रिएक्शन मिल रहा है, जिससे फिल्म की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है।
300 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी

जिस रफ्तार से ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म पहले ही हफ्ते में 300 करोड़ रुपये के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन का आंकड़ा छू सकती है। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए फिल्म को अभी 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होगी। ऐसे में आने वाले दिनों का परफॉर्मेंस तय करेगा कि विजय थलापति की यह फिल्म पहले हफ्ते में 300 करोड़ के क्लब में जगह बना पाती है या नहीं।



Download Android App
Download iOS App




