‘कर गई चुल्ल’ फेम मशहूर सिंगर सुकृति कक्कड़ की जिंदगी में प्यार ने एक नया पड़ाव पार कर लिया है। सुकृति ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन शौमिक शेट्टी के साथ सगाई कर ली है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपनी ड्रीमी एंगेजमेंट की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर के फैंस को इस खास पल की झलक दिखाई है।
घुटनों पर बैठकर शौमिक ने पहनाई अंगूठी
View this post on Instagram
सुकृति कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली फोटो में सुकृति बेहद खुश नजर आ रही हैं, जबकि शौमिक उनके सामने घुटनों पर बैठकर उन्हें अंगूठी पहनाते दिखाई दे रहे हैं। इस रोमांटिक प्रपोजल के बैकग्राउंड में हरियाली से भरा खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। तस्वीरों में दोनों की खुशी और प्यार साफ दिखाई दे रहा है, वहीं प्रपोजल के बाद भी कपल ने साथ में कई रोमांटिक पल बिताए। एक तस्वीर में सुकृति और शौमिक खूबसूरत लोकेशन पर डिनर डेट एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। वहीं सुकृति ने अपनी शानदार डायमंड एंगेजमेंट रिंग भी कैमरे के सामने फ्लॉन्ट की है।
‘आज, कल और हमेशा’ लिखा खास कैप्शन

सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए सुकृति ने बेहद खूबसूरत कैप्शन लिखा कि, ‘आज, कल और हमेशा।’ इसके साथ उन्होंने हार्ट और रिंग वाली इमोजी का इस्तेमाल किया। सुकृति की पोस्ट सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों की तरफ से उन्हें बधाइयां मिलने लगीं है।
‘कर गई चुल्ल’ से मिली खास पहचान

सुकृति कक्कड़ बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर्स में शुमार हैं। उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फिल्म ‘कपूर एंड संस’ के सुपरहिट गाने ‘कर गई चुल्ल’ से मिली थी। इसके अलावा सुकृति ‘झूमे जो पठान’, ‘मैंने तुझको देखा’ और ‘हमराह’ जैसे पॉपुलर गानों के लिए भी जानी जाती हैं। सुकृति ने अपनी जुड़वां बहन प्रकृति कक्कड़ के साथ भी कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम किया है।
कौन हैं सुकृति के होने वाले पति शौमिक शेट्टी?

अगर बात करें सुकृति के मंगेतर शौमिक शेट्टी की तो वो मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं। वह वेलनेस, हॉस्पिटैलिटी और लग्जरी एक्सपीरियंस से जुड़े कारोबार में एक्टिव हैं। उनके LinkedIn प्रोफाइल के मुताबिक, शौमिक मुंबई स्थित लग्जरी पैडल क्लब कोर्टसाइड के को-फाउंडर भी हैं। अब सुकृति और शौमिक की सगाई के बाद फैंस दोनों की शादी की खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Read More: RD Barman की बायोपिक में राजेश खन्ना का रोल निभाएंगे Akshay Kumar?, जानें लेटेस्ट अपडेट


Download Android App
Download iOS App




