बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार इन दिनों लगातार अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि अब उनकी एक नई फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार जल्द ही मशहूर म्यूजिक कंपोजर आरडी बर्मन की बायोपिक में नजर आ सकते हैं। वहीं खास बात यह है कि इस फिल्म में उन्हें अपने ससुर और हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना का किरदार निभाने का मौका मिल सकता है।
राजेश खन्ना के किरदार में नजर आएंगे अक्षय?

एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार एक बार फिर निर्देशक नीरज पांडे के साथ काम कर सकते हैं। दोनों इससे पहले ‘बेबी’ और ‘स्पेशल 26’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब नीरज पांडे आरडी बर्मन की जिंदगी पर बायोपिक बनाने की तैयारी कर रहे हैं और इस प्रोजेक्ट में अक्षय कुमार की एंट्री की चर्चा तेज हो चुकी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय फिल्म में राजेश खन्ना का रोल निभा सकते हैं। वहीं एक्टर इमरान हाशमी के भी फिल्म का हिस्सा बनने की खबरें हैं और वह मशहूर एक्टर व कॉमेडियन महमूद का किरदार निभाते दिखाई दे सकते हैं। एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट में भी ये दावा किया गया है कि अक्षय कुमार को राजेश खन्ना के रोल के लिए कन्फर्म किया गया है, हालांकि इसकी ऑफिशियल पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
दरअसल, राजेश खन्ना और आरडी बर्मन के बीच काफी खास रिश्ता था और फिल्म में इसी बॉन्ड को पर्दे पर दोबारा दिखाए जाने की प्लानिंग बनाई जा रही है। इस किरदार के लिए अक्षय को मेकर्स की पहली पसंद बताया जा रहा है, क्योंकि वह राजेश खन्ना के दामाद भी हैं और उनकी एक्टिंग के काफी फैंस भी रहे हैं।
10 दिनों तक शूट करेंगे अक्षय कुमार
खबरों की मानें तो अक्षय कुमार इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 10 दिनों तक शूटिंग कर सकते हैं। उनका रोल फिल्म में एक एक्सटेंडेड कैमियो के तौर पर बताया जा रहा है। फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और मेकर्स इसे सितंबर में फ्लोर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, अक्षय कुमार के इस फिल्म में शामिल होने को लेकर अभी तक मेकर्स या एक्टर की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। इसलिए फिलहाल इसे रिपोर्ट्स और सोर्सेज़ पर बेस्ड खबर ही माना जा रहा है।
फरहान अख्तर निभाएंगे आरडी बर्मन का रोल

आरडी बर्मन की बायोपिक में मुख्य भूमिका के लिए फरहान अख्तर का नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान ने इस चैलेंजिंग किरदार के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। फिल्म में आरडी बर्मन की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण लोगों के किरदारों को भी शामिल किया जाएगा। फिल्म का निर्माण नीरज पांडे और फरहान अख्तर मिलकर कर रहे हैं। नीरज पांडे के लिए यह दूसरी बड़ी बायोपिक होगी। इससे पहले वह भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बेस्ड ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ भी बना चुके हैं।
‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद कई बड़े प्रोजेक्ट्स

अगर अक्षय कुमार की बात करें तो हाल ही में उन्हें ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्मों में देखा गया है। ‘वेलकम टू द जंगल’ में उनके साथ बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए थे। फिल्म में परेश रावल, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी समेत 30 से ज्यादा कलाकारों ने काम किया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 137.93 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 162.75 करोड़ रुपये बताया गया। वहीं अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म करीब 45 दिनों तक सिनेमाघरों में चली।
इन फिल्मों में भी नजर आएंगे अक्षय

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह ‘हैवान’, ‘गोलमाल 5’, ‘Vedat Marathe Veer Daudle Saat’ और अनीस बज्मी की एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आरडी बर्मन की बायोपिक में अक्षय कुमार असल में राजेश खन्ना का किरदार निभाते हैं या नहीं। अगर ऐसा होता है, तो यह फिल्म अक्षय के करियर के साथ-साथ उनके पर्सनल रिश्ते की वजह से भी खास बन सकती है।
Read More: Arijit Singh ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बताई सारी सच्चाई


Download Android App
Download iOS App




