Operation Sindoor के बाद डोभाल ने की इन देशों से बात, मिलेगा करारा जवाब

Summary :

ऑपरेशन सिंदूर के बाद डोभाल की रणनीतिक पहल

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान पर जोरदार हमला किया है, जिससे पाकिस्तान में डर का माहौल बन गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन, साऊदी अरब और जापान के समकक्षों से बातचीत की है और चीन को चेतावनी दी है कि भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन आक्रामकता का करारा जवाब देगा।

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पाकिस्तान पर तगड़ा प्रहार किया है। इस बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिका, ब्रिटेन, साऊदी अरब और जापान के अपने समकक्षों से बात की है। रूस और फ्रांस के अधिकारियों से भी बातचीत की गई है। इस दौरान डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चीन से भी बात की है।

पाकिस्तान की गीदड़ भभकी

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान गीदड़ भभकी दी रहा है। पाक में डर का माहौल है। लोग बौखलाया हुआ है। इसपर अजित डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग से बात की है। इस दौरान डोभाल ने चीन मंत्री से कहा,” भारत पाक से युद्ध नहीं चाहता है, अगर पाकिस्तान ने कोई हिमाकत की तो करारा जवाब मिलेगा”.

BLA ने कहा ‘किराए की फ़ौज’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को बलूचिस्तान से भी झटका मिला है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उसके स्वतंत्रता सेनानियों ने दो अलग-अलग हमलों में पाकिस्तान सेना के 14 जवानों को मार गिराया है। इतना ही नहीं BLA ने अपने बयान में पाकिस्तान की सेना को,”किराए की फ़ौज” बताते हुए कहा कि यह सेना कभी बंदरगाहों की रखवाली करती है, कभी कॉरिडोर तो कभी विदेशी कर्जदाताओं की सेवा में लगी रहती है।

पाक में हाहाकार

बता दें कि भारत में हुए पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जंग का आगाज हो चुका है। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ,”ऑपरेशन सिंदूर” को लांच कर दिया है। भारतीय वायु सेना ने पाक में घुसकर नौ ठिकानों पर प्रहार किया है। भारत के अटैक के बाद लाहौर और सियालकोट एयरपोर्ट अगले 48 घंटों के लिए बंद कर दिए गए हैं। भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में कोहराम मचा हुआ है। वहां के लोग डरे हुए हैं। खबर है कि पाक सरकार ने अपने सैनिकों को जंग के लिए खुली छूट दी है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।