Agni Prime Missile: चलती ट्रेन से दागी जाएगी मिसाइल, 2,000KM की रेंज और अचूक निशाने से तबाह होंगे दुश्मनों के ठिकानें

Summary :

Agni Prime Missile: भारत की अग्नि मिसाइल की क्षमता ने दुनिया में देश की ताकत को कई गुना बढ़ा दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के समय भी भारत ने स्वेदशी हथियारों का प्रयोग करके दुश्मनों के ठिकाने मिट्टी में मिला दिए थे अब भारत ने इंटरमीडिएट रेंज अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया है। इसे 2,000 किलोमीटर तक की दूरी तय करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। Agni Prime Missile: अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण राजनाथ सिंह ने बताया कि भारत ने रेल आधारित मोबाइल लांचर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया है। अगली पीढ़ी…

Agni Prime Missile: भारत की अग्नि मिसाइल की क्षमता ने दुनिया में देश की ताकत को कई गुना बढ़ा दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के समय भी भारत ने स्वेदशी हथियारों का प्रयोग करके दुश्मनों के ठिकाने मिट्टी में मिला दिए थे अब भारत ने इंटरमीडिएट रेंज अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया है। इसे 2,000 किलोमीटर तक की दूरी तय करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Agni Prime Missile: अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण

Agni Prime Missile
Agni Prime Missile

राजनाथ सिंह ने बताया कि भारत ने रेल आधारित मोबाइल लांचर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया है। अगली पीढ़ी की यह मिसाइल 2000 किलोमीटर तक की दूरी तक मार करने के लिए डिजाइन की गई है और कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है। परीक्षण की सफलता ने भारत को उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है, जिन्होंने चलते रेल नेटवर्क से कैनिस्टराइज्ड प्रक्षेपण प्रणाली विकसित की है।

Canisterized Launch System: मिसाइल को कंटनेर में रखा जाता है

मिसाइल को लॉन्च करने की आधुनिकता बढ़ती जा रही है। इसी मॉडर्न तकनीक में से एक कैनिस्टराइज्ड लॉन्च सिस्टम का नाम भी शामिल है। बता दें कि कि इस तकनीक से मिसाइल को कंटनेर में रखा जाता है जिससे यह बाहर के वातावरण, धूल, हवा और पानी से बचाता है। साथ ही कैनिस्टर मिसाइल को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने और सुरक्षित रखने में भी मदद करता है।

Rail-Based Launcher

Agni Prime Missile
Agni Prime Missile

अग्नि-प्राइम मिसाइल को ट्रक, रेल में कैनिस्टर पर रखकर कहीं भी ले जाना आसान है और कैनिस्टर से ही मिसाइल को सटीक लक्ष्य पर दागा जा सकता है। साथ ही कैनिस्टर में मिसाइल पैक होने की वजह से दुश्मनों को पता भी नहीं चलता कि मिसाइल किस कैनिस्टर से लॉन्च होगी।

ALSO READ: UN ने नहीं, मैंने रुकवाए भारत-पाक समेत 7 युद्ध… एक बार फिर ट्रंप ने पढ़े अपनी तारीफों के कसीदे!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।