‘कमरे में आओ, विदेश ले चलूंगा’, संत के भेष में राक्षस निकला चैतन्यानंद, छात्राओं ने खोली पोल

Summary :

Swami Chaitanyananda Saraswati: दिल्ली का वसंत कुंज इस समय सुर्खियों में है। यहां शिक्षा के नाम पर चल रहे बड़े पाखंड का भंडाफोड़ हो गया है। श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के डॉयरेक्टर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ स्वामी पार्थसारथी के ऊपर छात्राओं से छेड़खानी और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि 62 वर्षीय बाबा के खिलाफ 17 छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई है। छात्राओं ने बताया कि स्वामी चैतन्यानंद उन्हें परीक्षा में फेल करने के डर दिखाकर अपने कमरे में बुलाता था। Swami Chaitanyananda Saraswati: विदेश यात्रा का देता था लालच छात्राओं ने आरोप लगाया है…

Swami Chaitanyananda Saraswati: दिल्ली का वसंत कुंज इस समय सुर्खियों में है। यहां शिक्षा के नाम पर चल रहे बड़े पाखंड का भंडाफोड़ हो गया है। श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के डॉयरेक्टर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ स्वामी पार्थसारथी के ऊपर छात्राओं से छेड़खानी और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि 62 वर्षीय बाबा के खिलाफ 17 छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई है। छात्राओं ने बताया कि स्वामी चैतन्यानंद उन्हें परीक्षा में फेल करने के डर दिखाकर अपने कमरे में बुलाता था।

Swami Chaitanyananda Saraswati: विदेश यात्रा का देता था लालच

छात्राओं ने आरोप लगाया है कि चैतन्यानंद सरस्वती उन्हें विदेश घुमाने और परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाने का भरोसा देकर अपने जाल में फंसाने की कोशिश करता था। वह उन्हें वॉट्सऐप पर आपत्तिजनक संदेश भेजता था और जब वे उसकी बात नहीं मानतीं, तो करियर बर्बाद करने की धमकी देता था।

Swami Chaitanyananda Saraswati
Swami Chaitanyananda Saraswati

Sharada Institute of Indian Management: शक के घेरे में महिला वार्डन

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस मामले में संस्थान की तीन महिला वार्डनों के नाम भी सामने आए हैं। पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि वार्डनों ने न सिर्फ उनकी शिकायतों को दबाया, बल्कि चैतन्यानंद द्वारा भेजे गए वॉट्सऐप मैसेज डिलीट करवाने का भी दबाव बनाया। कुछ छात्राओं का यह भी कहना है कि वार्डन उन्हें खुद चैतन्यानंद से मिलवाने ले जाती थीं। पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच में पता चला है कि 50 से अधिक छात्राओं के मोबाइल फोन से संदिग्ध चैट्स डिलीट की गई हैं। पुलिस इस पहलू की भी बारीकी से जांच कर रही है।

Swami Chaitanyananda Saraswati 4
Swami Chaitanyananda Saraswati 4

Delhi Ashram: आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को बनाता था निशाना

चैतन्यानंद खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर (EWS कोटे की) छात्राओं को ही निशाना बनाता था। पुलिस का मानना है कि वह जानता था कि ये छात्राएं करियर खराब होने के डर से चुप रहेंगी। चैतन्यानंद की तलाश में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि वह बहुत कम मोबाइल का इस्तेमाल करता है, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन आगरा में मिली थी। चैतन्यानंद ने पहले अग्रिम ज़मानत की अर्जी भी दाखिल की थी, लेकिन बाद में खुद ही वापस ले ली।

ये भी पढ़ें- ‘शारीरिक संबंध, अश्लील मैसेज न जाने और क्या-क्या…’, इस नामी बाबा पर छात्राओं ने लगाए कई गंभीर आरोप, मचा हड़कंप

Neha Singh